WWE न्यूज: 'WWE छोड़ना मेरे करियर का सबसे अच्छा फैसला था'

Enter caption

लगभग तीन साल हो गए रायबैक WWE में नजर नहीं आए। उन्होंने WWE छोड़ दिया। और सबसे बड़ी बात ये है कि वो शायद अब कभी वापस भी नहीं आएंगे। इस पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने जाने के बाद WWE के ऊपर कई बड़े आरोप लगाए। लगातार ब्लॉग में वो आरोप पर आरोप जड़ते रहे हैं।

Reddit AMA सेशन में हाल ही में रायबैक ने हिस्सा लिया। यहां कई सवालों का उन्होंने जवाब दिया और अपने रैसलिंग करियर के बारे में बात की। इसमें एक सवाल ये भी था कि क्या आपको WWE छोड़ने का दुख है? लेकिन रायबैक ने इस सवाल का जवाब देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कह दिया ये उनके जिंदगी का सबसे बेस्ट निर्णय था।

रायबैक ने ये भी कहा कि, WWE में उन्हें कभी वो जगह नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। WWE उन्हें कभी टॉप स्पॉट नहीं दे पाता। जिसके बाद WWE छोड़ना ही एक बडा़ निर्णय था और ये सबसे अच्छा निर्णय था।

वैसे देखा जाए तो अब विंस मैकमैहन भी रायबैक को वापस नहीं लाना चाहत होंगे। क्योंकि विंस मैकमैहन के निर्णयों पर जो सवाल उठाता है वो WWE में वापसी नहीं आ पाता है। इसके कई उदाहरण पहले भी देखने को मिले हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम सीएम पंक का भी आता है। रायबैक भी इस लिस्ट में शामिल है। विंस मैकमैहन पर कई बड़े आरोप ब्लॉग के जरिए रायबैक ने लगाए थे। अभी भी वो जहां इंटरव्यू देते है वहां आरोप पर आरोप लगाते है। अब आप उनकी वापसी के बारे में भी बात नहीं कर सकते क्योंकि उऩ्होंने इसे छोड़ना अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा निर्णय बता दिया है। इससे अंदाजा लगा सकते है कि वो अब कभी WWE के रिंग में नजर नहीं आएंगे।

हालांकि फैंस अभी भी उऩकी वापसी चाहते हैं। जो अब असंभव लग रहा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now