WWE के लिए साल 2021 अब तक अच्छा रहा है। WWE लगातार रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा है लेकिन कई सारे शानदार पल देखने को मिले चुके हैं। स्टोरीलाइंस और मैचों के हिसाब से यह साल काफी रोचक साबित हुआ है। हालांकि, अभी 2021 के अंत में काफी समय बाकी है। ऐसे में WWE को इस साल को अच्छा बनाने के लिए सोच समझकर फैसले लेने होंगे।CM Punk. Becky Lynch. Brock Lesnar.Three great performers returned this weekend 🙌What a great time. pic.twitter.com/znhyu6W4s0— Alex McCarthy (@AlexM_talkSPORT) August 22, 2021WWE हमेशा ही अपने फायदे को देखते हुए ही बड़े निर्णय लेता है। इसके बावजूद कुछ मौकों पर निर्णय गलत भी साबित होते हैं और फिर WWE को काफी ज्यादा नुकसान होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 गलत फैसलों में बारे में बात करेंगे जिनसे WWE को भविष्य में नुकसान हो सकता है।4- WWE द्वारा सभी हाई-प्रोफाइल सुपरस्टार्स को SmackDown का हिस्सा बनाना और Raw को कमजोर करना#BrockLesnar is Back! #SummerSlam #RomanReigns pic.twitter.com/nVRZSql7f6— Fileana2 (@Fileana2) August 22, 2021पिछले कुछ समय में कई सारे सुपरस्टार्स ने WWE में अपनी वापसी की है। इस दौरान ज्यादातर सुपरस्टार्स ने SmackDown में कदम रखा है। जॉन सीना ने वापसी करते हुए SmackDown के टॉप चैंपियन को चैलेंज किया था। इसके अलावा साशा बैंक्स ने वापसी करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियन के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत की थी। साथ ही फिन बैलर ने भी ब्लू ब्रांड में वापसी की थी। बैकी लिंच भी SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद उस ब्रांड का हिस्सा बन चुकी हैं। ब्रॉक लैसनर अब रोमन रेंस के साथ SmackDown में दुश्मनी में दिखाई देंगे।दूसरी ओर Raw में सिर्फ गोल्डबर्ग और कीथ ली की वापसी हुई थी। इस दौरान कीथ ली को ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा वहीं गोल्डबर्ग काफी कम दिखाई देते हैं। ब्रांड में बड़े सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है। दूसरी ओर WWE अपने SmackDown ब्रांड में लगातार बड़े सुपरस्टार्स को जोड़ रहा हैे। इस फैसले से WWE को भविष्य में बड़ा नुकसान देखने को मिलेगा। WWE को दोनों ही ब्रांड में टॉप सुपरस्टार्स को सही तरह से बांटना चाहिए।