1- बैकी लिंच के हाथों बियांका ब्लेयर को 26 सेकंड्स में हराकर उनकी वापसी का मजा किरकिरा करना
बैकी लिंच की वापसी से हर कोई काफी खुश दिखाई दिया था। उन्होंने आकर बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। लग रहा था कि ब्लेयर टाइटल हार सकती हैं। कुछ वैसा ही हुआ लेकिन WWE ने गलत तरीके से उनके मैच की बुकिंग की थी।
इस मैच को अगर WWE थोड़ा लंबा खींचता तो शायद फैंस निराश नहीं होते। WWE ने बियांका ब्लेयर को जबरदस्त तरीके से पुश दिया और उन्हें अचानक से काफी कमजोर दिखा दिया। काफी समय बाद WWE ने किसी नई सुपरस्टार को पुश दिया था। WWE के इस गलत फैसले से भविष्य में उन्हें काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।