WWE में Royal Rumble 2025 से एक हफ्ते पहले मचेगा धमाल, रिपोर्ट में फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

WWE, Triple H, Saturday
WWE दिग्गज ट्रिपल एच पर Saturday Night's Main Event को सफल बनाने का दवाब होगा (Photo: WWE.com)

Saturday Night's Main Event Second Episode Date: WWE अगले साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट का आयोजन 1 फरवरी (भारत में 2 फरवरी) को करने वाली है। फैंस को हर साल Royal Rumble इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस शो में कुछ बड़ी वापसी देखने को मिलती है। अगले साल भी इस इवेंट में कुछ बड़े स्टार्स के रिटर्न की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें, WWE में Royal Rumble 2025 से एक हफ्ते पहले भी धमाल मचने वाला है। कंपनी ने काफी समय पहले Saturday Night's Main Event की वापसी का ऐतिहासिक ऐलान किया था। WWE इस इवेंट को एक एपिसोड तक सीमित नहीं रखने वाली है।

Ad

कुछ महीने पहले खुलासा हुआ था कि WWE 14 दिसंबर 2024 को Saturday Night's Main Event का आयोजन करने वाली है। अब WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि NBC पर Saturday Night's Main Event के दूसरे एपिसोड का जनवरी 2025 को आयोजन किया जाने वाला है। इसके ठीक एक हफ्ते बाद Royal Rumble 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलने वाला है। देखा जाए तो WWE में Saturday Night's Main Event की सालों बाद वापसी हुई है इसलिए उम्मीद है कि इस शो में कुछ धमाकेदार मुकाबले बुक करके इसे यादगार बनाया जाएगा।

Ad

WWE में Saturday's Night Main Event का इतिहास काफी पुराना है

WWE में Saturday Night's Main Event का इतिहास काफी पुराना है और दशकों पहले इसका वीकली शोज के रूप में आयोजन किया जाता था। इसका NBC पर साल 1985 से लेकर 1992 तक प्रसारण किया गया था। वीकली शो होने के बावजूद उस वक्त Saturday Night's Main Event में बड़े मुकाबले कराए जाते थे। यही नहीं, इस शो में अक्सर चैंपियनशिप भी डिफेंड होती हुई देखने को मिलती थी। जब WWE ने इस साल Saturday Night's Main Event का पोस्टर जारी किया था तो इस पोस्टर में रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, बियांका ब्लेयर और लिव मॉर्गन मौजूद थे। इसका मतलब यह है कि इस बार भी फैंस को इस शो में कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications