WrestleMania 39 के बाद अचानक गायब होने वाले Drew McIntyre को WWE ने भेजा खास संदेश, जानकर आपको अच्छा लगेगा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 के बाद वो WWE टीवी पर अभी तक नज़र नहीं आए। वहां पर वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थे।

Ad

अपने नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मैकइंटायर खुश नहीं है। इस वजह से वो एक्शन से बाहर चल रहे हैं। ये बात कुछ रिपोर्ट में कही गई थी। बात लगभग पक्की है कि WWE से वो इस समय नाराज़ चल रहे हैं। इस बीच WWE ने उनके 38वें जन्मदिन पर खास संदेश भेजा। कंपनी ने उनकी तस्वीर लगाकर कुछ उपलब्धियां गिनाई।

Ad

WWE में Drew McIntyre का बहुत बड़ा नाम

WWE ड्राफ्ट में मैकइंटायर को रेड ब्रांड में डाला गया है। इससे पहले उन्होंने ब्लू ब्रांड में अच्छा काम किया था। पिछले साल रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी शानदार रही थी। मैकइंटायर अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया है कि उन्होंने कंपनी छोड़ दी। हालांकि अभी तक ये बात कंफर्म नहीं है।

मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। साल 2020 उनके लिए अभी तक बेस्ट रहा। उस साल मैकइंटायर ने पहले मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और फिर WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन भी अच्छा चला था। अपने करियर में अभी तक वो दो बार WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। यूके में होने वाले शोज के लिए कंपनी ने हमेशा मैकइंटायर को पुश दिया। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में उनकी वापसी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। मैकइंटायर की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications