WWE WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। मैच कार्ड लगभग तैयार हो गया। इस बार बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे। बड़ी खबर सामने आ रही है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) का हिस्सा इस बार WWE दिग्गज शेन मैकमैहन (Shane McMahon) भी रहेंगे। शेन मैकमैहन अब इस किस रोल में यहां रहेंगे ये पता नहीं है। शायद बैकस्टेज उनकी भूमिका रहेगी।क्या WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला शेन मैकमैहन के साथ होगा?Royal Rumble 2022 के बाद शेन मैकमैैहन काफी चर्चा में आ गए थे। मेंस रंबल मैच में 28वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की थी। ब्रॉक लैसनर ने उन्हें एलिमिनेट किया था। इसके बाद खबर आई कि WWE ने उन्हें निकाल दिया। बैकस्टेज इस दौरान जो काम उन्होंने किया था उससे कोई भी खुश नहीं हुआ था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ब्रॉक लैसनर के साथ भी शेन मैकमैहन की लड़ाई हो गई थी। विंस मैकमैहन ने खुद शेन मैकमैहन को जाने के लिए कहा था।Shane McMahon@shanemcmahonCannot wait for @WWE’s return to @ATTStadium for TWO NIGHTS on April 2nd and 3rd! As a flashback, I was honored and privileged to perform in front of sold out crowd for #WrestleMania 32 with this man. @undertaker twitter.com/WWE/status/145…WWE@WWEWitness the most stupendous 2-night #WrestleMania in history on April 2 & 3 at @ATTStadium! #WrestleMania 38 tickets are available NOW! ms.spr.ly/6017kXCgR9:33 AM · Nov 12, 20212081291Witness the most stupendous 2-night #WrestleMania in history on April 2 & 3 at @ATTStadium! #WrestleMania 38 tickets are available NOW! ms.spr.ly/6017kXCgR https://t.co/1N8A28erNxCannot wait for @WWE’s return to @ATTStadium for TWO NIGHTS on April 2nd and 3rd! As a flashback, I was honored and privileged to perform in front of sold out crowd for #WrestleMania 32 with this man. @undertaker twitter.com/WWE/status/145… https://t.co/UAhpJrqHLfPWInsider ने अब अपनी रिपोर्ट में शेन मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के अनुसार मेनिया में इस बार शेन मैकमैहन के वापसी हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि शेन मैकमैहन का रोल अभी तक तय नहीं हुआ है। पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बार WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला शेन मैकमैहन के साथ होगा। शेन इसके बाद चले गए तो ये प्लान रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर वो अलग तरह की चर्चा में आ गए है। इस हफ्ते रेड ब्रांड में विंस मैकमैहन ने कहा कि WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मैच भी होगा। सैथ रॉलिंस ने विंस से उनके प्रतिद्वंदी को लेकर सवाल पूछा था। विंस मैकमैहन ने कहा कि WrestleMania 38 में ही इस बात का पता चलेगा कि रॉलिंस का प्रतिद्वंदी कौन होगा। अब इस बात से आपने थोड़ा बहुत अंदाजा लगा लिया होगा। सभी ये सोच रहे हैं कि सैथ रॉलिंस के प्रतिद्वंदी कोडी रोड्स होंगे लेकिन अब ऐसा मुश्किल लग रहा है। रॉलिंस के प्रतिद्वंदी शेन मैकमैहन भी हो सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार अब ये बात लगभग तय भी लग रही है।