क्यों सैथ रॉलिंस को Royal Rumble 2019 जीतना चाहिए?

Enter caption

सैथ रॉलिंस इस समय मंडे नाइट रॉ के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।शो की जान इस समय वो बने हुए है। सबसे पॉवरफुल सुपरस्टार की लिस्ट में वो नंबर वन पर है। इस समय उनकी फ्यूड डीन एंब्रोज के साथ चल रही है।

Ad

साल 2018 सैथ रॉलिंस के लिए काफी शानदार रहा है। उनके करियर का ये सबसे अच्छा साल रहा है। लेकिन अब चाहेंगे की जो अच्छी चीजों की शुरूआत उन्होंने की है वो साल 2019 में भी बरकरार रहे। इसके लिए उन्हें रॉयल रंबल जीतना पड़ेगा। और अगर ऐसा होता है तो फिर वो कमाल कर देंगे।

कई रैसलिंग के जानकारों और फैंस का कहना है कि सैथ रॉलिंस इस साल रैसलमेनिया में सबसे बड़ा मैच लड़ेंगे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। इसका सीधा-सीधा मतलब टीएलसी में दिखा। जहां पर डीन एंब्रोज के खिलाफ सैथ रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए थे। ये ऐसा इसलिए किया गया तांकि सैथ रॉलिंस को टॉप का बेबीफेस बनाया जाए। ब्रॉक लैसनर के साथ शो के हिसाब से वो फाइट करेंगे तो फिर ये होना लाजिमी है।

पिछले कई महीनों से ये भी अफवाहें सामने आ रही है कि WWE अपने प्लान के हिसाब से साल 2019 का रॉयल रंबल द रॉक को जीतना चाहती है। और वो फिर रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर का सामना करेंगे। लेकिन ये भी ध्यान में रखना है कि रेटिंग्स इस समय काफी गिर चुकी है। पार्ट टाइम के हिसाब से शो की रेटिंग को हमेशा WWE ने बढाया है। लैसनर के साथ ये ही किया गया। और अब द रॉक के साथ भी कंपनी ये कर सकती है। द रॉक को रेड ब्रांड का टॉप चैंपियन बनाकर रेटिंग ऊपर उठ सकती हैं।

एक बात ये भी है कि फैंस अब पार्ट टाइमर को चैंपियन बनते नहीं देखना चाहते है। लैसनर को लेकर फैंस काफी अब निगेटिव है। अब अगर WWE यूनिवर्स को फुल टाइम वर्ल्ड चैंपियन देना है तो इसमें सबसे पहला नाम सैथ रॉलिंस का ही आता है। इसलिए उनका रॉयल रंबल जीतना जरूरी है। तांकि रैसलमेनिया 35 में वो कमाल कर सकें। फैंस इस बात से खुश भी हो जाएंगे। पूरा WWE यूनिवर्स इमय सैथ रॉलिंस के पक्ष में है।

अगर सैथ रॉलिंस रॉ के टॉप बेबीफेस एक चैंपियन के तौर पर बनते है तो फिर टिकट बॉक्स हमेशा फुल रहेगा। और ये बात विंस मैकमैहन भी अच्छे से जानते है।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications