WWE SmackDown में Roman Reigns की गैरमौजूदगी से हुआ बड़ा नुकसान, रेटिंग्स ने कंपनी को दिया बड़ा झटका

WWE SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया रहा था
WWE SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया रहा था

WWE SmackDown का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ था। हालांकि, शो की रेटिंग्स में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। 11 मार्च के एपिसोड का आयोजन बिर्मिंघम, एएल में देखने को मिला था। इस शो के दौरान ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) नजर आई थीं। रोमन रेंस (Roman Reigns) स्मैकडाउन (SmackDown) में मौजूद नहीं थे।

Ad

Spoiler TV की रिपोर्ट के अनुसार SmackDown की औसतन व्यूअरशिप 2.133 मिलियन थी। पिछले हफ्ते की रेटिंग्स 2.14 मिलियन थी। देखा जाए तो व्यूअरशिप में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। दोनों घंटे तक व्यूअरशिप स्थिर 2.133 मिलियन रही। SmackDown की 18-49 की डेमो रेटिंग्स 0.5 रही थी।


WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में क्या हुआ?

ब्रॉक लैसनर ने शो की शुरुआत एक जबरदस्त सैगमेंट से की थी। उन्होंने यहां रोमन के बारे में बात की और बाद में पॉल हेमन भी नजर आए। हेमन ने बताया कि रेंस उपलब्ध नहीं रहेंगे और इसी कारण लैसनर ने दिग्गज का बुरा हाल करने का निर्णय लिया। बैकस्टेज WWE चैंपियन ने सिक्योरिटी पर हमला किया था।

Ad

इसके अलावा एक टैग टीम मैच में बिग ई बुरी तरह चोटिल हुए। इसी दौरान बुच (पीट डन) का डेब्यू भी देखने को मिला। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर और हैप्पी कॉर्बिन की दुश्मनी को आगे बढ़ाया गया। रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला था। SmackDown के इसी एपिसोड में साशा बैंक्स और नेओमी ने टीम बनाकर बड़ी जीत दर्ज की।

जे उसो को रिक बूग्स के खिलाफ मैच में हार मिली। WWE में टैग टीम टाइटल्स की दुश्मनी को आगे बढ़ाया। पैट मैकेफी और ऑस्टिन थ्योरी के बीच एक ब्रॉल देखने को मिला जहां उनकी दुश्मनी जारी रही। रिकोशे ने सैमी जेन को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में पराजित किया। शो के अंत में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ और अंत में SmackDown विमेंस चैंपियन का पलड़ा भारी रहा।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications