पिछले सप्ताह का स्मैकडाउन लाइव का एपिसोड व्यूवरशिप के मामले में इस साल का दूसरा सबसे अच्छा स्मैकडाउन रहा। कोफी किंग्सटन की कमाल की परफॉर्मेंस ने वहां बैठे सभी WWE दर्शकों का दिल जीत लिया, किंतु इसके बावजूद विंस मैकमैहन की चालाकी के कारण वे गौंटलेट मैच जीतने में असमर्थ रहे। यही नहीं बिली के और पेटन रॉयस की टीम ने मिलकर, विमेंस टैग टीम चैंपियन बेली और साशा बैंक्स को हराकर सभी को हैरान कर दिया।
पिछले सप्ताह के एपिसोड की तरह ही इस सप्ताह का स्मैकडाउन लाइव भी काफी दिलचस्प होने वाला है, हर WWE दर्शक यह जानना चाहता है कि कोफी किंग्सटन की स्टोरीलाइन में आगे क्या होने वाला है? तो आइए जान लेते हैं उन पांच रैसलर के बारे में, जिनके ऊपर इस स्मैकडाउन लाइव सभी की नजरें होने वाली हैं।
#5 शेन मैकमैहन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d724-15535360585955-800.jpg 1920w)
फास्टलेन में सभी को हैरान करते हुए शेन मैकमैहन ने अपने ही टैग टीम पार्टनर द मिज के ऊपर हमला कर दिया था। जो फास्टलेन में हुए कुछ चौंकाने वाले पलों में एक था। कुछ ही समय पहले शेन मैकमैहन और मिज एक टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आए थे, जिसके बाद इन्होंने मिलकर स्मैकडाउन लाइव टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। किंतु फास्टलेन में होने वाले अपने री-मैच के दौरान वे टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे और इसके बाद शेन मैकमैहन, मिज के खिलाफ हील टर्न हो गए।
पिछले स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड के दौरान मिज ने एक शानदार प्राेमो दिया, जिसमें उन्होंने शेन मैकमैहन को लेकर बात की और साथ ही उन्होंने रैसलमेनिया में शेन मैकमैहन के साथ मुकाबला लड़ने की बात कही। इस स्मैकडाउन लाइव के दौरान शेन मैकमैहन भी एक प्रोमो देते हुए नजर आ सकते हैं, जहां वे पूरे WWE यूनिवर्स को यह बताएंगे कि उन्होंने मिज के खिलाफ अपना हील टर्न क्यों किया।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6fc15-15535361031033-800.jpg 1920w)
पिछले स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड के दौरान केविन ओवेंस शो के दौरान बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर आपस में लड़ती हुए नजर आई थीं, जहां बैकी लिंच ने शार्लेट फ्लेयर को पंच मार दिया था। आपको ज्ञात हो कि रैसलमेनिया में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और राेंडा राउजी के बीच मुकाबला होने वाला है। अगले स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में एक बार फिर यह दोनों आमने सामने होंगी, या इनका कोई टैग टीम मैच हो सकता है।
#3 एजे स्टाइल्स
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb8cf-15535361510816-800.jpg 1920w)
WWE चैंपियनशिप की होड़ से अलग होने के बाद एजे स्टाइल्स की बुकिंग अच्छी नहीं की जा रही है। यहां तक कि पिछले स्मैकडाउन लाइव के दौरान उनका कोई मुकाबला नहीं हुआ था। WWE ऐसा दिखा रही है कि रैसलमेनिया 35 में एजे स्टाइल्स का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला है। किन्तु अगले स्मैकडाउन लाइव में एजे स्टाइल्स का मुकाबला, कर्ट एंगल से होने वाला है। कर्ट एंगल लंबे समय के बाद स्मैकडाउन में मुकाबला लड़ते हुए नजर आएंगे।
#2 बिली के और पेटन रॉयस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73d19-15535362304451-800.jpg 1920w)
पिछले स्मैकडाउन लाइव के दौरान एक हैरान कर देने वाला पल देखने को मिला था, जब बिली के और पेटन रॉयस ने मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियन साशा बैंक्स और बेली को हरा कर दिया था। अगले स्मैकडाउन लाइव के दौरान बिली के और पेटन रॉयस एक प्रोमो देते हुए नजर आ सकती हैं, जहां वे साशा बैंक्स और बेली से रैसलमेनिया 35 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए एक मुकाबले की डिमांड कर सकती हैं।
#1 कोफी किंग्सटन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/07fa6-15535362601941-800.jpg 1920w)
पिछले सप्ताह स्मैकडाउन लाइव में सबसे अच्छा प्रदर्शन कोफी किंग्सटन का ही रहा था, जिन्होंने गौंटलेट मुकाबले में 5 रैसलरों काे हराया था। किंतु इसके बावजूद अभी तक यह कंफर्म नहीं किया गया है कि कोफी किंग्सटन रैसलमेनिया 35 में डेनियल ब्रायन का सामना करेंगे या नहीं?
अगले स्मैकडाउन लाइव में कोफी किंग्सटन एक बार फिर विंस मैकमैहन के सामने होंगे, जहां विंस मैकमैहन, कोफी किंग्सटन के सामने नई चुनौती रख सकते हैं। साथ ही WWE यह भी दर्शा रहीं है कि न्यू डे टीम के सदस्य WWE छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।