WWE SmackDown: 3 कारणों से ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड करना सही फैसला था और 2 कारण क्यों ऐसा नहीं करना चाहिए था

WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड किया गया
WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड किया गया

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड धमाकेदार रहा। इस एपिसोड की शुरुआत ने सभी फैंस को चौंका दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने प्रोमो कट करते हुए क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) में बड़ी जीत दर्ज करने के बारे में बात की। उन्होंने इसके बाद तारीफ करते हुए खुद को WWE इतिहास का सबसे बढ़िया यूनिवर्सल चैंपियन चैंपियन बताया। उन्होंने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बारे में बात की और उन्होंने बुलाया।

लैसनर ने Crown Jewel में मैच के बाद कहा था कि वो SmackDown में आकर रोमन रेंस की बुरी हालत कर देंगे। इसी वजह से रेंस ने उन्हें चुनौती दी। लैसनर ने थोड़ी देर से एंट्री की और आते ही रोमन की बुरी हालत कर दी। द उसोज़ ने आकर अपने भाइयों की बचाने की कोशिश की लेकिन वो भी लैसनर के गुस्से से बच नहीं पाए। ब्रॉक लैसनर ने रेफरी, ऑफिशियल्स और अन्य सुपरस्टार्स पर भी हमला किया।

बाद में एडम पीयर्स ने लैसनर को कुछ समय के लिए सस्पेंड करने का निर्णय लिया। ब्रॉक ने गुस्से में आकर पीयर्स पर भी दो F5 लगा दिया। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि लैसनर को सस्पेंड करना सही निर्णय था वहीं कुछ कारणों से लगता है कि WWE को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड करना अच्छा निर्णय था और 2 क्यों उन्होंने गलत निर्णय लिया।

5- WWE SmackDown में सस्पेंड करना सही फैसला था: रोमन रेंस और बिग ई के बीच स्टोरीलाइन चलेगी और इसी कारण अभी लैसनर की जरूरत नहीं है

Survivor Series 2021 असल में WWE का अगला इवेंट रहेगा। इस इवेंट के लिए हर कोई काफी उत्साहित है। WWE अपने इस इवेंट में चैंपियंस बनाम चैंपियंस मैच तय करता है। इसी वजह से WWE चैंपियन बिग ई और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के बीच जरूर मैच देखने को मिलेगा।

WWE के पास पहले ही रोमन रेंस के लिए एक स्टोरीलाइन थी। ऐसे में अगर वो ब्रॉक लैसनर के साथ भी दुश्मनी में रहते तो यह अजीब चीज़ रहती। इसी वजह से लैसनर को अभी के लिए सस्पेंड करना सही निर्णय था। बाद में लैसनर और रेंस अपनी स्टोरीलाइन पर पूरी तरह ध्यान लगा पाएंगे।

2- सस्पेंड करना खराब फैसला था: ब्रॉक लैसनर की वजह से WWE को व्यूअरशिप में फायदा होता

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और हर कोई उन्हें देखना पसंद करता है। वो आसानी से WWE को व्यूअरशिप में फायदा कराते हैं। SmackDown की व्यूअरशिप अमूमन स्थिर रहती है लेकिन जब भी लैसनर आते हैं तो एक बड़ा उछाल देखने को मिलता है।

ब्रॉक लैसनर की गैरमौजूदगी में WWE की व्यूअरशिप में शायद ही बड़ा उछाल आएगा। ऐसे में WWE का यह निर्णय एक तरीके से खराब माना जा सकता है। WWE लगातार बढ़िया तरह से व्यूअरशिप लाने में सफल नहीं रहता है और लैसनर इस चीज़ में WWE की मदद कर सकते थे। हालांकि, WWE ने उन्हें ही सस्पेंड कर दिया।

2- सस्पेंड करना सही फैसला था: ब्रॉक लैसनर को मुख्य इवेंट्स में इस्तेमाल करने के लिए

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। इसी वजह से WWE हमेशा ही उन्हें अहम इवेंट्स में इस्तेमाल करता है। ब्रॉक लैसनर ने Crown Jewel में धमाकेदार मैच लड़ा। Survivor Series के बाद अब WWE का अगला सबसे बड़ा इवेंट Royal Rumble और WrestleMania रहेगा।

WWE हमेशा ही अपने बड़े मैचों को टॉप इवेंट्स में बुक करता है। ऐसे में अभी ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने का कोई अर्थ नहीं था। इसी कारण से कहा जा सकता है कि ब्रॉक लैसनर को SmackDown के एपिसोड में सस्पेंड किया जाना एक बढ़िया निर्णय था।

1- सस्पेंड करना खराब फैसला था: रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच फैंस एक और मैच देखना चाहते थे

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच पहले भी मैच हो चुके हैं। इसके बावजूद उनके बीच Crown Jewel में मैच के लिए फैंस उत्साहित थे। इसका बड़ा कारण यह था कि दोनों सुपरस्टार्स के कैरेक्टर्स में बदलाव हुआ था। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के Crown Jewel में मैच का अंत क्लीन तरीके से नहीं हुआ।

कई फैंस इससे निराश थे और वो मैच का अंत सही तरह से होते हुए देखना चाहते हैं। इसी वजह से प्रशंसक उनके बीच एक मैच बुक करने की इच्छा जता रहे हैं। WWE ने पहले भी Survivor Series जैसे बड़े इवेंट में चैंपियंस vs चैंपियंस मैच के बजाय टाइटल मैचों को बुक किया है। इसी वजह से रोमन और ब्रॉक के बीच एक मैच बुक किया जा सकता था।

1- सस्पेंड करना सही फैसला था: अगर द रॉक नहीं आते हैं तो WrestleMania के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन को बैकअप में रखने के लिए

द रॉक और रोमन रेंस के बीच WrestleMania में मैच को लेकर हमेशा अलग-अलग खबरें सामने आती है। यह मौजूदा समय में WWE फैंस के बीच सबसे बड़ा ड्रीम मैच है। द रॉक फिल्मों की वजह से काफी व्यस्त रहते हैं और उन्हें मैच के लिए समय निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अगर WrestleMania 38 के लिए रॉक आ जाते हैं और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन को जल्दी खत्म किया जा सकता है। अगर रॉक नहीं आ पाते हैं तो WWE ने अभी से रेंस के लिए बैकअप तैयार कर दिया है। इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन को रोक दिया है। बाद में WWE के पास लैसनर की स्टोरीलाइन को जल्दी खत्म करने या फिर WrestleMania तक खींचने का विकल्प रहेगा।

Quick Links