पिछले कुछ हफ्तों से SmackDown के एपिसोड काफी शानदार हो रहे हैं। रोमन रेंस के आने से अब और मजा आ गया है। SmackDown की रेटिंग भी अब काफी बढ़ गई है। अब इस हफ्ते के SmackDown के शो के ऊपर सभी की नजरें हैं। अभी तक जिस तरह के शोज WWE ने दिए है। कंपनी इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। फैंस को आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका सरप्राइज का होता है। रॉ में ये चीजें नहीं दिखाई दे रही है। जिस वजह से रेटिंग कम आ रही है। इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड जबरदस्त होगा। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या सरप्राइज फैंस को देखने को मिल सकते हैं।बिग ई SmackDown में वापसी कर शेमस पर अटैक करेंगेSheamus Chic. ☘️ pic.twitter.com/onE4yY5pPk— Sheamus (@WWESheamus) September 12, 2020सभी को पता है कि इस हफ्ते साशा बैंक्स SmackDown में वापसी करेंगी। बिग ई की भी वापसी अब हो सकती है। शेमस ने बहुत बुरी तरह से बिग ई पर अटैक किया था। इस हफ्ते वो आकर अब अपना गुस्सा शेमस के ऊपर निकाल सकते हैं। बैकस्टेज में कुछ हफ्ते पहले शेमस ने भयानक हमला बिग ई के ऊपर किया था। अब शायद इस हफ्ते बिग ई वापसी करेंगे और इसके बाद दोनों के बीच क्लैश ऑफ चैंपियंस में दोनों का मैच तय हो सकता है।Thier will be a great progression in the Fued of Big E vs Sheamus pic.twitter.com/A24c7QLgMo— World of Wrestling (@WWEFan21313351) September 11, 2020SmackDown में नजर आ सकते हैं रिकोशे और अपोलो क्रूजRespekt ist unsere Aufgabe pic.twitter.com/afpjvuhffq— Cesaro “Espresso” (@WWECesaro) September 15, 2020सिजेरो और नाकामुरा इस हफ्ते रॉ में नजर आए थे। रॉ टैग टीम डिवीजन से पंगा इन दोनों ने आकर लिया था। स्ट्रीट प्रॉफिट्स से ये टकराए थे। रिकोशे और अपोलो क्रूज इस समय साथ में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस के साथ इनकी फ्यूड चल रही है। इस हफ्ते स्मैकडाउन में अब रिकोशे और अपोलो क्रूज नजर आ सकते हैं। और स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप के लिए यहां मैच हो सकता है। इन दोनों के खिलाफ नाकामुरा और सिजेरो काफी अच्छा काम कर सकते हैं।“Bruh, did we just kill this ish on #WWEMainEvent?” Catch it tomorrow on @hulu! 📸 @anthonycairo12 @KingRicochet pic.twitter.com/2cayUXHdC4— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) September 3, 2020ओटिस को मिल सकता है धोखा𝑨 𝑻𝒂𝒍𝒆 𝒐𝒇 𝑻𝒘𝒐 𝑩𝒓𝒊𝒆𝒇𝒄𝒂𝒔𝒆𝒔: The story of how @mikethemiz & @TheRealMorrison took the wrong briefcase. #SmackDown @otiswwe @tuckerwwe pic.twitter.com/LcOysskoYB— WWE (@WWE) September 7, 2020ओटिस के मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मिज और मॉरिसन कुछ नहीं कर पाए। क्योंकि उसके अंदर खाना पड़ा हुआ था। लेकिन एक सख्स है जो ओटिस के मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को चुरा सकता है। वो टकर हो सकते हैं। ओटिस के साथ उऩकी जोड़ी खास रही है। हालांकि ऐसा होने से फिर हैवी मशीनरी में तनाव हो जाएगा। टकर को WWE अब एक बड़े हील के तौर पर देख रहा है। शायद ये काम करा के वो आगे बढ़ सकते हैं। ओटिस और टकर का मैच भी शानदार होगा।ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज