WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा शानदार साबित होने वाला है। इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक जबरदस्त मैच भी देखने को मिलेगा। दरअसल, ऐज (Edge) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच एक सिंगल्स मैच बुक किया गया है। दोनों ही स्टार्स ने SummerSlam में एक-दूसरे का सामना किया था।इस मैच में ऐज ने जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंका दिया था। लग रहा था कि दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई है। इसके बावजूद SmackDown के अंतिम एपिसोड के बाद अब एक बार फिर उनके बीच मैच तय हो गया है। रेसलिंग के हिसाब से यह मैच जरूर ही खास और रोचक रहने वाला है।.@WWERollins has @EdgeRatedR's attention...#SmackDown pic.twitter.com/VD34t0o52i— WWE (@WWE) September 4, 2021भले ही पहले ऐज ने जीत दर्ज की हो लेकिन अब सैथ तैयारी से आएंगे। ऐसे में दोनों में से किसी एक को विजेता के रूप चुनना काफी ज्यादा मुश्किल है। इस मुकाबले का अंत किसी भी ओर जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown में होने वाले ऐज और सैथ रॉलिंस के मैच के 4 संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।4- WWE SmackDown में ऐज को सिजेरो की मदद से जीत मिलेंEdge vs. Rollins II. @TheGarden. @EdgeRatedR wants @WWERollins NEXT WEEK on #SmackDown! pic.twitter.com/w1xffL3bwR— WWE (@WWE) September 4, 2021सैथ रॉलिंस ने पिछले हफ्ते सिजेरो की बुरी हालत कर दी थी। इसके बाद ऐज ने आकर सिजेरो को चेक किया था। अब SmackDown में सिजेरो अपना बदला लेना चाहेंगे और वो ऐज की मदद करने की कोशिश करेंगे। इसी वजह से सैथ रॉलिंस और ऐज के मुकाबले के अंत में सिजेरो की इंटरफेरेंस हो सकती है। वो मैच में आकर रेफरी का ध्यान भटकाते हुए सैथ पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं।रेटेड-आर सुपरस्टार इसका फायदा उठाकर मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सैथ कमजोर नहीं दिखाई देंगे जबकि ऐज को जीत मिल जाएगी। दूसरी ओर सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच एक बार फिर दुश्मनी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से SmackDown में मैच का अंत इंटरफेरेंस से हो सकता है।