WWE Super SmackDown: 5 धमाकेदार चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर कर सकते हैं

WWE Super SmackDown में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है
WWE Super SmackDown में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस एपिसोड को Super SmackDown के नाम से एडवर्टाइज किया जा रहा है। हर कोई इस शो के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी देखने को मिलेगी। समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में उनका चौंकाने वाला रिटर्न हुआ था। उन्होंने आकर रोमन रेंस (Roman Reigns) को कंफ्रंट किया था। अब जाकर उनकी वापसी होने वाली है।

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन को कॉल करते हुए अपनी वापसी के बारे में बताया था। इसके बाद से लैसनर की WWE में वापसी का ऐलान देखने को मिला था। लैसनर और रेंस की दुश्मनी को एक बार फिर देखना रोचक रहेगा। हालांकि, ब्रॉक लैसनर अब अकेले नजर आएंगे।

WWE अपने इस दिग्गज सुपरस्टार की स्टोरीलाइन का सही तरह से इस्तेमाल करना चाहेगा। कुछ जबरदस्त चीज़ें हैं जो ब्रॉक लैसनर SmackDown में करते हुए नजर आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो ब्रॉक लैसनर SmackDown के एपिसोड में कर सकते हैं।

5- WWE SmackDown में रोमन रेंस पर हमला करना

रोमन रेंस का SmackDown में एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इस दौरान वो फिन बैलर पर अपनी जीत के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही ब्रॉक लैसनर को भी निशाना बना सकते हैं। इस दौरान ब्रॉक लैसनर की वापसी हो सकती है। लैसनर वहां आकर बिना कुछ बोले रोमन रेंस को निशाना बना सकते हैं।

ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 में वापसी करते हुए जॉन सीना पर बिना कुछ कहे बुरी तरह हमला किया था। वो कुछ ऐसा ही रोमन रेंस के साथ भी करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी अचानक से रोचक बन जाएगी। साथ ही WWE को भी इस तरह की बुकिंग से जरूर फायदा देखने को मिल सकता है।

4- ब्रॉक लैसनर प्रोमो कट करते हुए सीधा रोमन रेंस को चैलेंज करें

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच भविष्य में मैच जरूर देखने को मिलेगा। ऐसे में यहां ब्रॉक सीधा रोमन को चैलेंज कर सकते हैं। वो SmackDown की शुरुआत करते हुए प्रोमो कट कर सकते हैं। इसके पहले भी लैसनर ने चुनिंदा मौकों पर प्रोमो कट किये हैं। वो यहां पर अपनी प्रोमो स्किल्स दर्शा सकते हैं।

इस दौरान वो पॉल हेमन के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस को Crown Jewel में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं। द बीस्ट यहां रोमन रेंस को बुला सकते हैं लेकिन वो शायद ही आएंगे। अगर SmackDown में ऐसा कुछ होता है तो यह शानदार चीज़ रहेगी।

3- पॉल हेमन को अपने साथ लाने की कोशिश करें

ब्रॉक लैसनर SmackDown में आकर रोमन रेंस को नजरअंदाज करते हुए पॉल हेमन को अपने साथ लाने की कोशिश कर सकते हैं। SmackDown में अगर ऐसा कुछ होता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। ब्रॉक लैसनर ने सालों तक पॉल हेमन के साथ काम किया हुआ है।

दूसरी ओर हेमन सिर्फ एक साल से रोमन रेंस के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर लैसनर एक बार फिर पॉल हेमन को अपने साथ लाने की कोशिश करते हैं तो यह काफी बड़ा सरप्राइज होगा। सभी को लग रहा है कि रोमन के साथ उनकी दुश्मनी चलेगी। हालांकि, लैसनर का लक्ष्य सिर्फ पॉल को अपने साथ लाना हो सकता है।

2- जॉन सीना पर हमला करें

SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना की भी वापसी देखने को मिलेगी। वो अंतिम बार SummerSlam में ही नजर आए थे जहां रोमन रेंस से उनकी हार हुई थी। साथ ही ब्रॉक लैसनर ने उनपर हमला किया था। एक बार फिर ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है। जॉन सीना के सैगमेंट में ब्रॉक लैसनर इंटरफेयर कर सकते हैं।

वो इस दौरान आकर एक बार फिर जॉन सीना पर हमला कर सकते हैं। सभी को लग रहा है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी देखने को मिलेगी। इसके बावजूद WWE इन दोनों सुपरस्टार्स को आमने-सामने लाकर सभी को सरप्राइज कर सकता है। WWE अपने प्रशंसकों को चकमा दे सकता है।

1- रोमन रेंस और द उसोज़ मिलकर ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करें

रोमन रेंस को पता है कि ब्रॉक लैसनर को अकेले दम पर पछाड़ पाना मुश्किल है। ऐसे में रोमन रेंस अपने साथ द उसोज़ को भी रख सकते हैं। इसके बाद अगर ब्रॉक लैसनर उनके सैगमेंट में इंटरफेयर करते हैं, साथ ही उन्हें मैच के लिए चैलेंज करते हैं और फिर हमला करते हैं तो उनके पास द उसोज़ का साथ रहेगा।

रोमन रेंस यहां अपने भाइयों के साथ मिलकर ब्रॉक लैसनर पर हमला कर सकते हैं। बीच में कुछ खबरें सामने आई थी कि लैसनर बेबीफेस के रूप में काम करेंगे। ऐसे में रोमन और उसोज़ का पलड़ा द बीस्ट पर भारी रह सकता है। हालांकि, इस चीज़ के चांस काफी कम दिखाई दे रहे हैं

Quick Links