WWE SummerSlam: 5 कारण क्यों बैकी लिंच ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती

WWE SummerSlam में बैकी लिंच की वापसी हुई
WWE SummerSlam में बैकी लिंच की वापसी हुई

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। दरअसल, बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और साशा बैंक्स (Sasha Banks) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला था। बियांका ब्लेयर ने रिंग में एंट्री कर ली थी लेकिन बैंक्स की जगह कार्मेला (Carmella) वहां आईं। हर कोई यह देखकर निराश था। सभी चाहते थे कि साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का मैच हो। हालांकि, इसके बाद प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज मिला।

Ad

बैकी लिंच की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। प्रशंसकों ने इसकी उम्मीद नहीं की थी और लिंच को काफी अच्छा रिएक्शन मिला। उन्होंने कार्मेला पर हमला करते हुए उन्हें रिंग के बाहर किया। इसके बाद उन्होंने माइक लेकर बियांका ब्लेयर को उसी समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच टाइटल मैच देखने को मिला।

Ad

लिंच को जीत दर्ज करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। बैकी लिंच ने सिर्फ 26 सेकंड्स में चैंपियन को ढेर करते हुए टाइटल पर कब्जा कर लिया। हर किसी के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से बैकी लिंच की वापसी हुई और उन्होंने विमेंस टाइटल जीत लिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से बैकी लिंच ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती।

5- WWE SummerSlam में फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए

Ad

SummerSlam 2021 को WWE ने WrestleMania जैसे बड़े पीपीवी की तरह बुक किया था। इसी वजह से कई बड़े मैचों का आयोजन इस इवेंट में देखने को मिला था। अगर इस पीपीवी में कोई सरप्राइज रिटर्न देखने को नहीं मिलता तो शायद कोई उतना उत्साहित नहीं होता। WWE को SummerSlam पीपीवी को यादगार बनाने के लिए सरप्राइज भी प्लान करने थे।

इसी वजह से उन्होंने बैकी लिंच की वापसी बुक की। SummerSlam में इसके पहले कई सारे दिग्गजों ने वापसी की है। इसके बावजूद बैकी लिंच की वापसी और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतना दोनों बड़े शॉक्स थे। WWE ने फैन फेवरेट सुपरस्टार को वापस बुलाकर सभी का दिल जीता।

4- बैकी लिंच SmackDown के विमेंस डिवीजन को मजबूत कर सकती हैं

Ad

SmackDown का विमेंस डिवीजन उतना मजबूत नहीं था। इस ब्रांड में बड़ी सुपरस्टार्स की कमी नजर आ रही थी। बेली इस समय चोट की वजह से WWE में नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही साशा बैंक्स कुछ महीनों से गायब थीं। विमेंस डिवीजन काफी संघर्ष कर रहा था। इसी वजह से कई NXT सुपरस्टार्स को बुलाया गया।

टोनी स्टॉर्म, शॉट्जी और नॉक्स ने SmackDown के विमेंस डिवीजन को बेहतर बनाने के लिए अपना डेब्यू किया। इसके साथ ही जेलिना वेगा की भी इसी वजह से SmackDown में वापसी हुई थी। WWE को कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने SmackDown ब्रांड में बैकी लिंच को लाने के लिए SummerSlam में उन्हें चैंपियन बनाया।

3- बैकी लिंच को SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में चैंपियन बनाने के लिए

Ad

बैकी लिंच ने WWE से जाने के पहले अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को छोड़ा था। वो विमेंस टाइटल को कभी हारी नहीं थीं। ऐसे में जब भी उनकी वापसी होती तो वो विमेंस चैंपियन जरूर बनती। WWE ने लिंच की वापसी के बाद उनकी जीत को खास बनाने का निर्णय लिया।

इसी वजह से WWE ने SummerSlam 2021 में उनकी वापसी बुक की। इसी के साथ उन्होंने बड़े इवेंट में लिंच को चैंपियनशिप मैच दे दिया। इससे उनकी वापसी भी खास बनी और उन्होंने आते ही विमेंस टाइटल पर भी कब्जा कर लिया। SummerSlam में बैकी को चैंपियन बनाने से WWE को भविष्य में फायदा होगा।

2- बैकी लिंच रेटिंग्स में फायदा करा सकती हैं

Ad

बैकी लिंच को WWE के मौजूदा टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्हें विमेंस रेसलिंग इतिहास की सबसे बड़ी और पसंदीदा सुपरस्टार माना जा सकता है। ऐसे में जब भी वो किसी इवेंट में आती हैं तो उन्हें शानदार रिएक्शन मिलता है और हर कोई उन्हें रिंग में देखना काफी ज्यादा पसंद करता है। इस समय WWE ज्यादा रेटिंग्स लाने में संघर्ष कर रहा है।

अब बैकी लिंच की वापसी से WWE को अपनी व्यूअरशिप में फायदा होगा। बैकी आसानी से SmackDown की ओर ज्यादा से ज्यादा प्रशंसकों को आकर्षित कर सकती हैं। इस समय हर कोई SmackDown में रोमन रेंस की स्टोरीलाइंस के लिए उत्साहित रहता है। हालांकि, बैकी लिंच के आने से फैंस की रुचि बढ़ेगी और रेटिंग्स में बढ़ोतरी के चांस भी ज्यादा हो जाएंगे।

1- साशा बैंक्स की गैरमौजूदगी में किसी बड़े स्टार की जरूरत थी

Ad

साशा बैंक्स ने कुछ समय पहले अपनी धमाकेदार वापसी की थी। इसके बावजूद वो रिंग में लड़ने के लिए क्लियर नहीं थीं। इसी वजह से पहले ही कई खबरें सामने आई कि SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच कैंसिल किया जा सकता है। हालांकि, WWE ने साशा की गैरमौजूदगी में बैकी का इस्तेमाल करना बेहतर समझा।

साशा बैंक्स चोटिल थीं और बैकी लिंच भी उनकी तरह टॉप विमेंस सुपरस्टार मानी जाती हैं। ऐसे में WWE ने बैकी की वापसी बुक करने का निर्णय लिया। WWE ने पहले साशा बैंक्स को चैंपियन बनाने का प्लान बनाया होगा लेकिन वो लड़ने के लिए क्लियर नहीं थीं। इस वजह से WWE ने बैकी की वापसी बुक की।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications