WWE समरस्लैम (SummerSlam) में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। दरअसल, बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और साशा बैंक्स (Sasha Banks) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला था। बियांका ब्लेयर ने रिंग में एंट्री कर ली थी लेकिन बैंक्स की जगह कार्मेला (Carmella) वहां आईं। हर कोई यह देखकर निराश था। सभी चाहते थे कि साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का मैच हो। हालांकि, इसके बाद प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज मिला।बैकी लिंच की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। प्रशंसकों ने इसकी उम्मीद नहीं की थी और लिंच को काफी अच्छा रिएक्शन मिला। उन्होंने कार्मेला पर हमला करते हुए उन्हें रिंग के बाहर किया। इसके बाद उन्होंने माइक लेकर बियांका ब्लेयर को उसी समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच टाइटल मैच देखने को मिला।BECKY LYNCH BEATS BIANCA IN 26 SECONDS TO WIN THE SMACKDOWN WOMEN’S CHAMP 😱#SummerSlam pic.twitter.com/E8K1WYLwXD— B/R Wrestling (@BRWrestling) August 22, 2021लिंच को जीत दर्ज करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। बैकी लिंच ने सिर्फ 26 सेकंड्स में चैंपियन को ढेर करते हुए टाइटल पर कब्जा कर लिया। हर किसी के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से बैकी लिंच की वापसी हुई और उन्होंने विमेंस टाइटल जीत लिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से बैकी लिंच ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती।5- WWE SummerSlam में फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिएBack where she belongs.#SummerSlam @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/Bl0GLC5zRf— WWE (@WWE) August 22, 2021SummerSlam 2021 को WWE ने WrestleMania जैसे बड़े पीपीवी की तरह बुक किया था। इसी वजह से कई बड़े मैचों का आयोजन इस इवेंट में देखने को मिला था। अगर इस पीपीवी में कोई सरप्राइज रिटर्न देखने को नहीं मिलता तो शायद कोई उतना उत्साहित नहीं होता। WWE को SummerSlam पीपीवी को यादगार बनाने के लिए सरप्राइज भी प्लान करने थे।इसी वजह से उन्होंने बैकी लिंच की वापसी बुक की। SummerSlam में इसके पहले कई सारे दिग्गजों ने वापसी की है। इसके बावजूद बैकी लिंच की वापसी और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतना दोनों बड़े शॉक्स थे। WWE ने फैन फेवरेट सुपरस्टार को वापस बुलाकर सभी का दिल जीता।