WWE SmackDown: 5 कारण क्यों रोमन रेंस ने सैमी जेन को आसानी से हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया

WWE SmackDown में रोमन रेंस को सैमी जेन पर जीत मिली
WWE SmackDown में रोमन रेंस को सैमी जेन पर जीत मिली

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड धमाकेदार रहा। इस एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और सैमी जेन (Sami Zayn) का सैगमेंट बुक किया गया था। इसके बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी जेन का मेन इवेंट के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय हुआ। मेन इवेंट से पहले लैसनर ने जेन की बुरी हालत कर दी। इसके बाद रोमन रेंस की एंट्री हुई।

Ad

उन्होंने मैच शुरू होने के बाद कुछ ही सेकंड्स में पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन की बुरी हालत कर दी। साथ ही जीत दर्ज करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया और जीत को सेलिब्रेट किया। अब रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE के अगले पीपीवी Day 1 में मैच देखने को मिलेगा।

Ad

दोनों के मैच के लिए हर कोई उत्साहित होगा। हालांकि, सभी के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से रोमन रेंस को सैमी जेन पर काफी आसानी से जीत मिल गई। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से SmackDown में रोमन रेंस ने काफी आसानी से सैमी जेन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया।

5- WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच Day 1 पीपीवी में मैच बुक करने के लिए

Ad

WWE इतिहास में पहली बार Day 1 पीपीवी का आयोजन हो रहा है। WWE अपने इस इवेंट को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसी कारण उन्होंने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मैच बुक करने का निर्णय लिया। अगर ब्रॉक नहीं होते तो सैमी जेन और रोमन रेंस के बीच मैच होता जिसका नतीजा पहले ही फैंस को पता रहता।

रेंस और जेन के मैच से शायद ही फैंस उतने उत्साहित रहते। हालांकि, ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को आमने-सामने देखकर हर एक फैन Day 1 पीपीवी के लिए आकर्षित होगा। इसी कारण उन्होंने सैमी जेन को SmackDown में काफी आसानी से हराने के लिए बुक किया। इसके तुरंत बाद WWE ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मैच आधिकारिक रूप से तय कर दिया।

4- रोमन रेंस के लिए SmackDown में टाइटल हारना सही नहीं रहता

Ad

रोमन रेंस का टाइटल रन काफी शानदार रहा है। वो WWE इतिहास के सबसे बड़े यूनिवर्सल चैंपियन माने जाएंगे। उन्होंने बतौर चैंपियन काफी प्रभावित किया है और अगर उनके इस शानदार टाइटल रन का अंत SmackDown के एपिसोड में होता तो फैंस जरूर निराश दिखाई देते।

इसी कारण रोमन रेंस ने सैमी जेन को हराकर चैंपियनशिप को रिटेन किया। ब्रॉक लैसनर ने सैमी पर हमला किया। इससे सैमी यूनिवर्सल टाइटल मैच में कमजोर दिखाई नहीं दिए। साथ ही रोमन रेंस की SmackDown के एपिसोड में हार भी नहीं हुई। यह सही मायने में काफी अच्छी चीज़ रही।

3- सैमी जेन को अभी के लिए टाइटल स्टोरीलाइन से दूर करने के लिए

Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन काफी रोचक रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपनी दुश्मनी को काफी रोचक बनाया है। इस बीच अगर सैमी जेन चैंपियन बन जाते तो रेंस और लैसनर की दुश्मनी का सही तरह से अंत नहीं होता। इससे फैंस थोड़े निराश दिखाई देते।

इसी कारण सैमी जेन को दूर करना जरुरी था। SmackDown में रोमन रेंस ने काफी आसानी से सैमी जेन को यूनिवर्सल टाइटल मैच में हरा दिया है। अब सैमी थोड़े समय के लिए स्टोरीलाइन से अलग हो जाएंगे। इसी के चलते WWE SmackDown में सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी पर फोकस कर सकता है।

2- दिग्गजों के बीच मेन इवेंट मैच के साथ 2022 की शुरुआत करने के लिए

Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर WWE के किसी भी इवेंट को फायदा कराने में सक्षम हैं। अगर दोनों ही दिग्गज सुपरस्टार्स एक ही मैच में आमने-सामने आ जाते हैं तो फिर WWE को बड़ा फायदा होता है। WWE इतिहास में पहली बार Day 1 पीपीवी का आयोजन हो रहा है। यह साल 2022 का सबसे पहला इवेंट होगा।

इसी कारण WWE को अपना यह इवेंट खास बनाना होगा। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच से ढेरों फैंस आकर्षित होंगे। इससे SmackDown के अगले कई एपिसोड्स की व्यूअरशिप में सुधार आएगा। साथ ही Day 1 पीपीवी के लिए हाइप बढ़ेगी और WWE को टिकट +सेलिंग में फायदा होगा। रोमन और ब्रॉक एक बार फिर मेन इवेंट में धमाका कर सकते हैं।

1- सैमी जेन के लिए भविष्य में रोमन रेंस के खिलाफ मैच बचाए रखने के लिए

Ad

सैमी जेन को काफी संघर्ष के बाद मेन इवेंट स्टोरीलाइन में आने का मौका मिला था। हालांकि, वो काफी जल्दी इससे बाहर भी हो गए। सैमी जेन पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं। सैमी को बाद में बड़ा मैच मिल सकता है क्योंकि उन्हें सही तरह से मौका नहीं मिला और वो टाइटल मैच के लिए तैयार नहीं थे।

WWE ने सैमी जेन और रोमन रेंस के मैच का अंत जल्दी इसी कारण से किया क्योंकि आगे के लिए दोनों के बीच मैच प्लान किया गया। इसी कारण अभी रोमन रेंस ने सैमी जेन को हराया है। आगे जाकर रोमन रेंस और सैमी जेन के बीच प्रॉपर स्टोरीलाइन बनाने में WWE को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications