WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown में कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं
WWE SmackDown में कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने अब तक किसी भी चीज़ का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद सभी उम्मीद करेंगे कि SmackDown का यह एपिसोड शानदार रहेगा। दरअसल, पिछले हफ्ते WWE ने सुपर स्मैकडाउन (Super SmackDown) का आयोजन किया था।

इस एपिसोड में कई बड़े सुपरस्टार्स नजर आए थे। साथ ही एपिसोड काफी चर्चा का विषय बना था। इसी वजह से अब SmackDown के अगले एपिसोड को लेकर भी सभी काफी हाइप दिखाई दे रहे हैं। WWE इस समय मुख्य रूप से Extreme Rules पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।

WWE हर तरीके से SmackDown के एपिसोड को खास बनाने चाहेगा। इसके लिए उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बनेगा और WWE को व्यूअरशिप के मामले में फायदा मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो WWE SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- WWE SmackDown में सिजेरो अपने पूर्व साथी को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करें

सिजेरो इस समय SmackDown में किसी भी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं है। हालांकि, अब SmackDown के एपिसोड में वो नई दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। इस समय किंग नाकामुरा के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मौजूद है। चैंपियन बनने के बाद से उन्हें कोई भी विरोधी नहीं मिला है। ऐसे में सिजेरो उन्हें चैलेंज कर सकते हैं। आपको बता दें कि नाकामुरा और सिजेरो पहले टैग टीम में साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने साथ मिलकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। इसी वजह से अगर दोनों पूर्व साथी आमने-सामने आएंगे तो यह जबरदस्त चीज़ होगी। इस समय किंग नाकामुरा को अच्छे विरोधियों की जरूरत है और सिजेरो काफी जबरदस्त विकल्प रहेंगे। अगर SmackDown के एपिसोड में सिजेरो किसी तरह से किंग नाकामुरा को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

4- SmackDown में द उसोज़ मिलकर एंजलो डॉकिंस को निशाना बनाने का प्रयास करें

अंतिम एपिसोड में द उसोज़ और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के बीच SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। दोनों ही टीमों का यह मैच काफी अच्छा था और अंत में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स जीत के काफी करीब थे। रोमन रेंस की इंटरफेरेंस हुई और मैच का अंत DQ द्वारा हुआ था।

अब SmackDown के एपिसोड में दोनों की स्टोरीलाइन जारी रह सकती है। WWE मोंटेज फोर्ड को चोटिल दिखा सकता है। ऐसे में एंजलो डॉकिंस अकेले ही SmackDown में नजर आ सकते हैं। इस दौरान अगर द उसोज़ मिलकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के इस सदस्य पर हमला करते हैं तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी।

3- सैथ रॉलिंस का बेबीफेस टर्न हो

पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने ऐज को हरा दिया था। इस मैच में ऐज बुरी तरह चोटिल हो गए थे और उन्हें बाद में मेडिकल स्टाफ द्वारा हॉस्पिटल भेजा गया था। सैथ रॉलिंस उस सैगमेंट में नजर आए थे और वो काफी चिंता में दिखाई दिए थे। देखकर लग रहा था कि जल्द ही उनका बेबीफेस टर्न हो सकता है।

सैथ रॉलिंस ने पहले बेबीफेस के रूप में जबरदस्त काम किया है। इसी वजह से अगर उनका बेबीफेस टर्न होगा तो फैंस खुश होंगे। इस चीज़ के काफी कम चांस हैं लेकिन अगर SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह जरूर एक चौंकाने वाली चीज़ रहेगी।

2- बैकी लिंच SmackDown में बियांका ब्लेयर को चोटिल करने की कोशिश करें

SmackDown के एपिसोड में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की दुश्मनी देखने लायक रहेगी। पिछले हफ्ते उनके बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। अब SmackDown के एपिसोड में उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है। दोनों ही स्टार्स का एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इस दौरान वो प्रोमो कट कर सकती हैं।

अगर बैकी लिंच धोखे से बियांका ब्लेयर पर हमला करती हैं तो यह सरप्राइज होगा। वो यहां पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन को चोटिल करने की कोशिश कर सकती हैं। अब तक उनकी दुश्मनी काफी शानदार रही है और उम्मीद है कि SmackDown के अगले एपिसोड में भी WWE इसे बढ़िया तरह से आगे बढ़ाएगा।

1- रोमन रेंस SmackDown में फिन बैलर पर हमला करें

पिछले हफ्ते 'डीमन' फिन बैलर की वापसी देखने को मिली थी। उन्होंने आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था। Extreme Rules में 'डीमन' फिन बैलर और रोमन रेंस के बीच मैच देखने को मिलेगा। इसके लिए अब SmackDown में स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा सकता है। SmackDown में फिन बैलर अपने साधारण लुक में नजर आ सकते हैं।

इस दौरान रोमन रेंस अपने भाइयों के साथ मिलकर फिन बैलर पर हमला कर सकते हैं। साथ ही उनकी बुरी हालत कर सकते हैं। रोमन रेंस एक टॉप हील सुपरस्टार हैं और WWE उन्हें यहां ताकतवर दिखाना चाहेगा। इसी वजह से वो बैलर को SmackDown में निशाना बना सकते हैं।