Create

WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown का अगला एपिसोड जरूर देखने लायक रहेगा
WWE SmackDown का अगला एपिसोड जरूर देखने लायक रहेगा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद उम्मीद है कि एपिसोड रोचक साबित होगा। SmackDown के इस एपिसोड से ड्राफ्ट की शुरुआत देखने को मिलेगी। ड्राफ्ट का आयोजन SmackDown से शुरू होगा और फिर बचा हुआ ड्राफ्ट Raw में देखने को मिलेगा।

SmackDown के पिछले कुछ एपिसोड्स जबरदस्त रहे हैं और इसी वजह से सभी को उम्मीद होगी कि यह एपिसोड भी अच्छा साबित हो। WWE अच्छे मैचों और सैगमेंट्स की मदद से फैंस का ध्यान खींच सकता है। ड्राफ्ट के चलते कई सारे लोग SmackDown के एपिसोड के लिए उत्साहित होंगे।

Only 3️⃣ more days until the 2021 #WWEDraft. Give us your predictions ⬇️ https://t.co/ul6ydQkLUM

WWE इस एपिसोड में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकता है। इससे एपिसोड खास बनेगा और WWE को व्यूअरशिप के मामले में जबरदस्त तरीके से फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- ऐज WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस पर हमला करें

ऐज SmackDown के एपिसोड में नजर आने वाले हैं। सैथ रॉलिंस ने उन्हें अंतिम बार मैच के लिए चैलेंज किया था और इसका जवाब देने के लिए वो SmackDown में आएंगे। वो यहां प्रोमो कट करते हुए अपनी चोट के बारे में बात कर सकते हैं और फिर सैथ रॉलिंस की बेइज्जती करते हुए उनके चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। इसके बाद सैथ रॉलिंस सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं और दोनों के बीच बहस हो सकती है।

ऐज जरूर गुस्से में होंगे और वो बिना कुछ सोचे रॉलिंस पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। अगर SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। इसके बाद WWE अपने अगले इवेंट Crown Jewel के लिए दोनों दिग्गजों के बीच एक सिंगल्स मैच तय कर सकता है। WWE के पास SmackDown में स्टोरीलाइन को रोचक बनाने का काफी अच्छा मौका होगा।

4- बियांका ब्लेयर Raw में ड्राफ्ट हो

🎶 I'M ON MY OWNAGAINST THE WALL 🎶HERE COMES THE E-S-T!#ExtremeRules @BiancaBelairWWE https://t.co/tqPEFM9PPd

बियांका ब्लेयर ने SmackDown में कदम रखने के बाद काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार ने SmackDown विमेंस चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम किया था। हालांकि, WWE ड्राफ्ट के दौरान रोस्टर में कुछ बदलाव करना चाहेगा। इसी वजह से ब्लेयर Raw में जा सकती हैं।

बियांका ब्लेयर की अभी साशा बैंक्स और बैकी लिंच के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। अगर इस बीच अचनाक से उन्हें Raw में भेज दिया जाता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी इस समय उम्मीद नहीं कर रहा है कि बियांका ब्लेयर अपना ब्रांड बदलने वाली हैं।

3- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन डेमियन प्रीस्ट की SmackDown में एंट्री हो

Battered. Bruised. Not beaten! #AndStill #USTitle #StepUp🇵🇷🇺🇲🏹#LiveForever https://t.co/7Y7AyodIZw

डेमियन प्रीस्ट इस समय Raw का हिस्सा बने हुए हैं। WWE अमूमन ड्राफ्ट के साथ मिड-कार्ड टाइटल्स को भी एक से दूसरे ब्रांड में भेजता है। हालांकि, काफी समय से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप Raw में नजर आ रही है। ऐसे में WWE एक बड़ा निर्णय लेकर सभी को चौंका सकता है।

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को SmackDown में ड्राफ्ट कर सकता है। इसके साथ ही आईसी चैंपियन Raw में जा सकते हैं। प्रीस्ट की Raw में स्टोरीलाइन भी खत्म हो गई है। ऐसे में उनके पास ड्राफ्ट 2021 के साथ अपनी नई शुरुआत करने का एक अच्छा विकल्प रहेगा।

2- साशा बैंक्स Smackdown में बैकी लिंच के साथ दुश्मनी शुरू करें

"I'll see the two of you this Friday."See you on #SmackDown, @SashaBanksWWE! #ExtremeRules https://t.co/7no4VJCDNU

साशा बैंक्स ने Extreme Rules 2021 में वापसी की थी। उन्होंने इस दौरान बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच दोनों ही सुपरस्टार्स पर हमला किया था। साशा बैंक्स को अब तक विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं मिला है। ऐसे में वो SmackDown विमेंस चैंपियन को एपिसोड के दौरान निशाना बना सकती हैं।

SmackDown में बैकी लिंच का सैगमेंट बुक किया जा सकता है। इस सैगमेंट में साशा बैंक्स इंटरफेयर करके बहस कर सकती हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। इससे सही मायने में यह एपिसोड काफी शानदार बनेगा और फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल जाएगा।

1- ब्रॉक लैसनर को Raw में ड्राफ्ट किया जाए

We're taking you back to the 2020 Men's #RoyalRumble Match RIGHT NOW LIVE on #Raw!1️⃣ = @BrockLesnar.cc: @HeymanHustle https://t.co/6l4fDyD92y

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच Crown Jewel में मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस किसी भी हालत में SmackDown से Raw में नहीं जाएंगे। ब्रॉक उनके साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं और इसी वजह से सभी को लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर भी SmackDown में ड्राफ्ट हो जाएंगे।

WWE अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकता है। SmackDown के एपिसोड में अगर ब्रॉक लैसनर को Raw ब्रांड में जोड़ा जाता है तो यह एक बड़ा सरप्राइज रहेगा। इससे रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन में एक नया मोड आएगा और यह देखना काफी रोचक रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment