WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने अभी तक किसी चीज़ का ऐलान नहीं किया है। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2021 के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड होगा। इस शो के साथ SmackDown की नई शुरुआत होगी क्योंकि Draft के बाद पहली बार नया रोस्टर देखने को मिलेगा। कई सारे सुपरस्टार्स भी अपनी नई शुरुआत करेंगे। इसी वजह से WWE अपने इस एपिसोड द्वारा सभी फैंस को खुश करना चाहेगा।WWE@WWE"I already read the damn contract this morning ....... with my advocate Paul Heyman!"@BrockLesnar, what is going on?!@WWERomanReigns@HeymanHustle#SmackDown7:59 AM · Oct 16, 20217276807"I already read the damn contract this morning ....... with my advocate Paul Heyman!"@BrockLesnar, what is going on?!@WWERomanReigns@HeymanHustle#SmackDown https://t.co/x51R7IAUXoSmackDown के एपिसोड्स अमूमन बढ़िया रहते हैं। इसी वजह से उम्मीद रहेगी कि यह एपिसोड भी काफी रोचक साबित होगा। SmackDown के एपिसोड में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। इससे फैंस के बीच यह शो चर्चा का विषय बन जाएगा और WWE को फायदा मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE SmackDown में Raw रोस्टर के सुपरस्टार्स का इन्वेशन हो𝐒𝐋𝐀𝐘𝐄𝐑🤙🏻 34-18-0 @HEELMatt_RiddleSurvivor series 2021 gonna be a banger.10:43 AM · Aug 22, 2021376Survivor series 2021 gonna be a banger. https://t.co/3UZCmSfczWWWE का अगला इवेंट Survivor Series 2021 रहेगा। इस इवेंट में Raw और SmackDown के बीच प्रतियोगिता होती है। दोनों ब्रांड्स के चैंपियंस के बीच मैच होते हैं। इसके साथ ही मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के ट्रेडिशनल एलिमिनेशन मैच भी होते हैं। WWE SmackDown से इसकी स्टोरीलाइंस शुरू कर सकता है। WWE में कई बार इन्वेशन एंगल देखने को मिले हैं। हर बार इस तरह की चीज़ें रोचक साबित होती।WWE Survivor Series के बिल्डअप की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करते हुए सभी को चौंका सकता है। SmackDown के एपिसोड में Raw रोस्टर के सुपरस्टार्स आ सकते हैं। वो यहां आकर एक-एक करके सभी रेसलर्स को निशाना बना सकते हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। WWE इस तरह के सैगमेंट को शो के अंत में बुक करते हुए सभी को चौंका सकता है। इसी वजह से SmackDown के एपिसोड पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। Raw रोस्टर SmackDown में आकर अपना दबदबा बना सकता है।