WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। SmackDown के पिछले कई एपिसोड्स काफी ज्यादा शानदार साबित हुए हैं क्योंकि WWE लगातार शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर रहा है। SmackDown के इस एपिसोड में एक बड़ा टाइटल मैच देखने को मिलेगा। इसके अलावा अन्य स्टोरीलाइंस आगे बढ़ते हुए नजर आएगी। SmackDown का अंतिम एपिसोड रेटिंग्स के मामले में जबरदस्त साबित हुआ था। अब WWE व्यूअरशिप को स्थिर बनाए रखने की कोशिश करेगा। इसी वजह से उन्हें कुछ धमाकेदार चीज़ें प्लान करनी होगी। इससे एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा और WWE को अपनी व्यूअरशिप को अच्छा बनाए रखने में मदद मिलेगी।365 days as Your Universal Heavyweight Champion… #CelebrateMe— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 30, 2021WWE SmackDown के एपिसोड के लिए कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकता है। इससे एपिसोड रोचक बन सकता है। WWE ने पहले भी कुछ सरप्राइज देकर अपने एपिसोड्स को अच्छा बनाया है। वो दोबारा कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE SmackDown में साशा बैंक्स की वापसी होI MISS SASHA BANKS :( pic.twitter.com/i1lwRpSXu2— Praj •🦋• (@Praj__23) August 26, 2021SmackDown के एपिसोड में साशा बैंक्स नजर आ सकती हैं। पिछले हफ्ते बैकी लिंच का सैगमेंट देखने को मिला था और इसके बाद बियांका ब्लेयर ने लिव मॉर्गन, कार्मेला और जेलिना वेगा को एलिमिनेट करते हुए भविष्य के लिए विमेंस टाइटल मैच हासिल कर लिया था। अब बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की स्टोरीलाइन चलेगी। इस स्टोरीलाइन में एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।अगर साशा बैंक्स वापसी करते हुए विमेंस टाइटल मैच की मांग करती हैं तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। साशा बैंक्स को अब तक विमेंस टाइटल के लिए रीमैच नहीं मिला है। इसी के चलते वो भी इस स्टोरीलाइन में जुड़ सकती हैं। यह सही मायने में काफी अच्छा विकल्प रहेगा। तीनों सुपरस्टार्स मिलकर विमेंस डिवीजन का कद बढ़ा सकती हैं। साथ ही उनके बीच Extreme Rules के लिए मैच तय किया जा सकता है।