WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए अब तक कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। हालांकि, यह एपिसोड खास साबित हो सकता है। SmackDown का अंतिम एपिसोड काफी अच्छा रहा था और इस वजह से उम्मीद है कि इस हफ्ते का शो भी रोचक रह सकता है।SummerSlam के लिए WWE अपनी स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाना चाहेगा। इसके साथ ही कुछ मैचों का ऐलान देखने को मिल सकता है। इस वजह से SmackDown का यह एपिसोड काफी अहम किरदार निभाने वाला है। WWE पर इसे हर हफ्ते की तरह शो को शानदार बनाने का भार रहेगा।#SummerSlam is going to be EPIC.WWE Universe, are you #TeamRoman or #TeamCena???#SmackDown @WWERomanReigns @JohnCena @HeymanHustle pic.twitter.com/Q0qYBV4RFc— WWE (@WWE) August 14, 2021अगर WWE कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करेगा तो उन्हें फायदा होगा। SmackDown में इस तरह की चौंकाने वाली चीज़ें बुक करके WWE सभी के बीच चर्चा का विषय बन सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर गुस्से में आकर साशा बैंक्स से बदला लेंHERE WE GO!!!#SmackDown @BiancaBelairWWE @SashaBanksWWE pic.twitter.com/qiYPi1YYQU— WWE (@WWE) August 14, 2021SmackDown के एपिसोड में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स की स्टोरीलाइन आगे बढ़ने वाली है। पिछले हफ्ते साशा और बियांका के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। इसके बाद कार्मेला और जेलिना वेगा ने मिलकर ब्लेयर पर बुरी तरह हमला किया था। साशा बैंक्स ने इसके बाद SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को निशाना बनाया। उन्होंने बियांका ब्लेयर को उनकी ही चोटी द्वारा बैंक्स स्टेटमेंट दे दिया था।इस हफ्ते चैंपियन अपना बदला लेना चाहेंगी। वो साशा बैंक्स पर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। साथ ही उनपर अपना फिनिशर लगा सकती हैं। इस दौरान कार्मेला और जेलिना वेगा आकर बैंक्स की मदद कर सकती हैं लेकिन ब्लेयर गुस्से में आकर तीनों की बुरी हालत कर सकती हैं। SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। इससे दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी आगे बढ़ेगी और उनका मैच सही तरह से हाइप होगा।