WWE के लिए अगले कुछ एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाले हैं। WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज अब करीब है और WWE जरूर ही इस इवेंट के लिए हाइप तैयार करना चाहेगा। हर साल Raw और SmackDown के बीच जंग शुरू जाती है लेकिन इस बार सबकुछ शांत है। इसके चलते अब WWE को पीपीवी में हाइप बनाने के लिए कुछ सरप्राइज बुक करने होंगे।WWE ने अबतक ब्लू ब्रांड के एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ें तय नहीं की है लेकिन जरूर ही हर कोई SmackDown के लिए उत्साहित होगा। कई सारे फैंस को इस समय Raw और NXT से ज्यादा SmackDown में मजा आ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से शो की काफी तारीफें भी हो रही है और व्यूअरशिप में भी स्थिरता दिख रही है।.@TitusONeilWWE wanted a title shot and he got one. Not he has to deal with the consequences of @fightbobby, @The305MVP and The Hurt Business.#WWERaw #MustBeMonday pic.twitter.com/rY4ArTacFk— USA Network (@USA_Network) November 10, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया इसके बावजूद सर्वाइवर सीरीज के लिए फैंस का उत्साह बढ़ाना भी जरुरी है। अगर WWE कुछ सरप्राइज प्लान करता है और तो जरूर ही शो में बड़ी चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। इससे फैंस स्टोरीलाइन और शोज़ के लिए उत्साहित हो जाएंगे। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में हर्ट बिजनेस की एंट्री हो और वो सैमी जेन को तबाह कर देंBusiness is good tonight. #WWERaw @The305MVP @fightbobby pic.twitter.com/vPSxqS3L0j— WWE (@WWE) November 10, 2020सर्वाइवर सीरीज में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले का सामना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन से देखने को मिलने वाला है। दोनों सुपरस्टार्स का पहले भी लंबा इतिहास रहा है और वो फिर आपस में भिड़ने वाले हैं।कई फैंस इस मुकाबले में ज्यादा रूचि नहीं रख रहे हैं लेकिन इसे खास बनाने के लिए WWE ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सरप्राइज दे सकता है। अगर हर्ट बिजनेस SmackDown में आकर सैमी जेन पर हमला करता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।ये भी पढ़ें:- 3 WWE दिग्गज जिन्होंने उभरते हुए सुपरस्टार्स का करियर बर्बाद किया