WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2024) के बाद यह ब्लू ब्रांड का पहला शो रहा। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर इस शो को खास बनाया और रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के लिए स्टोरीलाइन का बिल्डअप देखने को मिला।WWE SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: The Rock और Roman Reigns का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown की शुरुआत रोमन रेंस ने की और उन्होंने आकर प्रोमो कट किया। वो फैंस से खुश नहीं थे और उन्होंने जाने का प्लान बनाया। बाद में द रॉक आए और उन्होंने रोड्स के चैलेंज को अस्वीकार किया। वो सिंगल्स मैच लड़ने से पीछे हटे और टैग टीम मैच का प्रस्ताव रखा।ग्रेट वन ने यहां बड़ी शर्त भी जोड़ दी। जब ऐसा लगा कि सैगमेंट का अंत हो गया, तभी रोमन रेंस ने द रॉक से उन्हें एक्नॉलेज करने की मांग की। रॉक ने रोमन को ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज किया। यह पूरा सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक काफी ज्यादा रोचक रहा।1- बुरी बात: WWE में वापसी के बाद नेओमी की पहली हार View this post on Instagram Instagram Postनेओमी ने 2024 के विमेंस Royal Rumble 2024 मैच के दौरान वापसी की। उन्होंने आकर फैंस को काफी ज्यादा खुश किया था। बाद में उन्होंने क्वालीफाइंग मैच जीता और Elimination Chamber मैच का हिस्सा बनीं। नेओमी को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।क्वालीफाइंग मुकाबले को अगर हटा दिया जाए, तो वापसी के बाद नेओमी का पहला सिंगल्स मैच SmackDown में देखने को मिला। यहां टिफनी स्ट्रैटन ने उन्हें हरा दिया। यह काफी निराशाजनक चीज़ है। नेओमी काफी हाइप के साथ WWE में आई थीं और उन्हें इस तरह से बुक करना खराब चीज़ है।2- अच्छी बात: WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो की वापसी होना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में रे मिस्टीरियो ने चौंकाने वाली वापसी की। सैंटोस इस्कोबार और कार्लिटो के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। LWO और लिगाडो डेल फैंटासमा का यहां दखल हुआ। सैंटोस और उनके साथियों का पलड़ा भारी लग रहा था।इसी बीच अचानक WWE Hall of Famer रे मिस्टीरियो ने वापसी की। पहले उन्होंने चोटिल होने का नाटक किया लेकिन बाद में सैंटोस और उनके साथियों पर हमला किया। इसी के चलते अंत में कार्लिटो की जीत हुई। रे का आखिर WrestleMania सीजन से ठीक पहले वापसी करना रोचक चीज़ है।2- बुरी बात: टॉप WWE सुपरस्टार्स की गैरमौजूदगी View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। यहां द रॉक और रोमन रेंस भी नज़र आए। इन सभी चीज़ों के बावजूद कुछ अहम स्टार्स की गैरमौजूदगी ने निराश किया। अगर यह रेसलर्स शो का हिस्सा बनते, तो एपिसोड और ज्यादा रोचक साबित होता।WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल, बियांका ब्लेयर और बॉबी लैश्ले जैसे टॉप सुपरस्टार्स दिखाई नहीं दिए। यह सही मायने में एक खराब चीज़ है। अगर इनका किसी तरह से शो इस्तेमाल होता, फैंस जरूर खुश होते।