WWE SmackDown, 11 अगस्त 2023: 2 अच्छी चीज़ें जो स्मैकडाउन में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी तगड़ा साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किए गए। समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद हुए ब्लू ब्रांड के इस शो ने सही मायने में फैंस का दिल जीता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा बने थे।

SmackDown का यह एपिसोड जरूर काफी लोगों को पसंद आया है। हालांकि, बुकिंग के मामले में उनसे थोड़ी गलतियां भी देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 सबसे बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट सैगमेंट

जब फैंस को लगता है कि ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का अंत देखने को मिल जाएगा, अचानक कहानी वापस रोचक बन जाती है। जिमी उसो के जे उसो को धोखा देने के बाद लगा था कि शायद ब्लडलाइन में जिमी की वापसी हो गई है। फैंस को उम्मीद थी कि वो रोमन के साथ काम करेंगे।

WWE SmackDown में साफ तौर पर दिख गया कि जिमी अलग राह पर जाएंगे। साथ ही जे उसो ने भी रोमन रेंस पर हमला करने के साथ ही जिमी को भी निशाना बनाया। उन्होंने WWE से जाने को लेकर भी बात की। इससे कहानी अब रोचक हो गई है। अब ब्लडलाइन की कहानी में तीन अलग-अलग पक्ष दिख रहे हैं।

1- बुरी बात: शुरुआती मैच का अंत नो कांटेस्ट से होना

शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच शो की शुरुआत में मैच देखने को मिला। अमूमन फैंस चाहते हैं कि WWE के एपिसोड्स की शुरुआत धमाकेदार हो। हालांकि, WWE SmackDown के इस एपिसोड की शुरुआत में हुए मुकाबले का अंत नो कांटेस्ट से हुआ। अमूमन DQ से मैच खत्म होने पर फैंस निराश होते हैं।

SmackDown की शुरुआत में WWE का फ्लेयर और ओस्का का बेहतरीन मैच इस तरह से खत्म करना खराब चीज़ रही। WWE को जरूर अपनी बुकिंग के मामले में सुधार करना चाहिए। इस मामले में सुधार की सख्त जरूरत नज़र आ रही है। शो की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होनी चाहिए।

2- अच्छी बात: ऐज की चौंकाने वाली वापसी

ऐज का अगले हफ्ते SmackDown में रिटर्न होने वाला था। दरअसल, इस शो का आयोजन टोरंटो, कनाडा में होगा, जो ऐज का होमटाउन है। ऐज की उस एपिसोड के लिए वापसी का ऐलान देखने को मिल गया था। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि हालिया एपिसोड में ऐज नज़र आएंगे।

ब्लू ब्रांड के शो में जब अचानक ऐज का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजा, तो सभी चौंक गए। उन्होंने यहां शेमस को बुलाया और बाद में उनके बीच अगले हफ्ते के लिए मैच तय हो गया। देखा जाए तो अचानक होने वाले रिटर्न अमूमन फैंस को चौंका देते हैं और WWE SmackDown में कुछ ऐसा ही हुआ।

2- बुरी बात: सैंटोस इस्कोबार को चैंपियन बनाना अच्छा फैसला रहता

सैंटोस इस्कोबार और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच होने वाला था। इसके पहले थ्योरी ने इस्कोबार पर बैकस्टेज हमला किया। साथ ही सैंटोस पर उन्होंने एंट्रेंस के दौरान भी अटैक किया। इसी कारण वो लड़ने में सक्षम नहीं थे। एडम पीयर्स ने रे मिस्टीरियो को थ्योरी के खिलाफ टाइटल मैच दिया।

रे मिस्टीरियो ने जीत दर्ज करके टाइटल पर कब्जा किया और कई लोग इससे खुश थे। हालांकि, मिस्टीरियो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और ऐसे में चैंपियनशिप से उनकी लिगेसी पर फर्क नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर अगर सैंटोस इस्कोबार चैंपियन बनते, तो इससे उन्हें बहुत फायदा मिलता।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications