WWE SmackDown,16 अगस्त 2024: 2 अच्छी चीज़ें जो स्मैकडाउन में देखने को मिलीं और 2 जो बहुत बुरी रहीं

WWE
WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के ऊपर हुआ अटैक (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Best & Worst (16 August 2024): WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बहुत सिंपल रहा लेकिन अंत गजब का देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक बार फिर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया लेकिन जेकब फाटू ने वापसी कर उन्हें धराशाई कर दिया।

Ad

शो में अच्छे मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले। हालांकि, कुछ जगहों पर कंपनी ने फैंस को निराश भी किया। इस आर्टिकल में हम SmackDown के 16 अगस्त 2024 के एपिसोड की 2 सबसे अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

#1 WWE SmackDown की अच्छी बात: कार्मेलो हेज और एंड्राडे का मैच

Ad

हेज और एंड्राडे ने फैंस को उम्मीद के मुताबिक अच्छा मैच दिया। दोनों ने रिंग में तगड़ा एक्शन दिखाया। हेज ने जीत हासिल की और ये उनके लिए अच्छी चीज रही। यहां से उन्हें बढ़िया मोमेंटम प्राप्त होगा।

मुकाबले के बाद भी दोनों के बीच ब्रॉल हुआ। आप सभी को पता है कि रिंग में हेज और एंड्राडे हमेशा शानदार काम करते हैं। एंड्राडे स्पीड चैंपियन हैं और वो इस हार से निराश जरूर हुए होंगे। हालांकि, कंपनी ने उन्हें बिल्कुल भी कमजोर नहीं दिखाया।

#1 बुरी बात: WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स का सेलिब्रेशन

Ad

SmackDown की शुरूआत में नाया जैक्स का चैंपियन बनने का सेलिब्रेशन हुआ। टिफनी स्ट्रैटन और प्रिटी डेडली भी रिंग में मौजूद थे। इस सैगमेंट को देखने के बाद फैंस ने जरूर अपना सिर पकड़ा होगा।

एक तरह से कहा जाए तो कंपनी ने इस सैगमेंट का आयोजन कर टाइमपास किया। फैंस को उम्मीद थी कि कुछ सरप्राइज मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीचीन ने दखलअंदाजी कर कैंडो स्टिक से सभी की हालत खराब की। ये चीज भी कई लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आई होगी।

#2 अच्छी बात: WWE SmackDown का मेन इवेंट जबरदस्त रहा

Ad

मेन इवेंट में एक बार फिर इस हफ्ते रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का आमना-सामना हुआ। रेंस ने सिकोआ और टामा टोंगा की हालत खराब की। सभी को लग रहा था कि रेंस हमेशा की तरह भारी पड़ेगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जेकब फाटू ने वापसी कर रोमन रेंस को धराशाई कर दिया। ये पल बहुत ही शानदार था। उनके आने से सोलो को भी मजबूती मिल गई। अंत में नई ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिला। यहां से अब स्टोरी में और ज्यादा मजा आएगा।

#2 बुरी बात: WWE SmackDown में नेओमी और ब्लेयर डेवनपोर्ट का मैच

Ad

नेओमी और ब्लेयर डेवनपोर्ट ने अच्छा मैच नहीं दिया। नेओमी को काफी अनुभव है लेकिन उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। अपने फैंस को उन्होंने इस बार निराश किया। दोनों के बीच मुकाबला भी काफी छोटा रहा।

कंपनी ने इस मुकाबले को काफी मजबूती से बुक करना चाहिए था। डेवनपोर्ट के मूव्स फैंस को बहुत पसंद आते हैं लेकिन इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। ये बुरी बात SmackDown के शो में इस हफ्ते दिखी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications