WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: Roman Reigns और Goldberg ने किया निराश, दिग्गज ने जीती चैंपियनशिप

WWE SmackDown के एपिसोड में कई अच्छे मैच हुए
WWE SmackDown के एपिसोड में कई अच्छे मैच हुए

WWE SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। इस एपिसोड में कुछ अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया गया। दरअसल, एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के पहले यह WWE का आखिरी एपिसोड था और इसी वजह से उनपर शो को रोचक बनाने का दबाव था। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर शो को देखने लायक बनाया।

Ad

स्मैकडाउन (SmackDown) के इस एपिसोड को पहले से ही टैप कर लिया गया था और इसी कारण WWE ने बड़े सरप्राइज प्लान नहीं किए। इसके बावजूद भी कहा जा सकता है कि WWE ने कुछ हद तक फैंस को प्रभावित करने का प्रयास किया। उम्मीद होगी कि Elimination Chamber इवेंट भी शानदार रहेगा।

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को खुश किया वहीं कुछ मौकों पर फैंस को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: जबरदस्त कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

Ad

SmackDown की शुरुआत में WWE ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया। दरअसल, सोन्या डेविल और शार्लेट फ्लेयर vs नेओमी और रोंडा राउजी के टैग टीम मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला था। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर जरूर प्रभावित किया। उन्होंने एक-दूसरे की बेइज्जती करने की कोशिश की और अपनी जीत का दावा किया। रोंडा राउजी और नेओमी के प्रोमो रोचक रहे। दूसरी ओर सोन्या डेविल और शार्लेट फ्लेयर ने हमेशा की तरह प्रभावित किया।

दोनों के साधारण टैग टीम मैच में नई स्टीप्यूलेशन को जोड़ा गया। दरअसल, रोंडा राउजी को टैग टीम मुकाबले के दौरान एक हाथ से लड़ना होगा और उनका एक हाथ पीछे रहेगा। दोनों ही टीमों के सदस्यों ने कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया और फिर रोंडा और नेओमी ने मिलकर हील स्टार्स पर हमला किया। समय पर सोन्या और शार्लेट निकल गईं वरना रोंडा और नेओमी उनकी बुरी हालत कर सकती थीं।

1- बुरी बात: रोमन रेंस और गोल्डबर्ग का सैगमेंट छोटा रहा

Ad

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग का SmackDown के अंत में सैगमेंट देखने को मिला। WWE ने इस सैगमेंट द्वारा काफी निराश किया। सैगमेंट की शुरुआत अच्छी तरह से हुई थी। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने सभी का ध्यान खींचा। हालांकि, गोल्डबर्ग की एंट्री हुई और उन्होंने कुछ ही बातें बोली।

सैगमेंट का अंत काफी जल्दी हो गया। लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे पर निशाने साधेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के सैगमेंट को जरूर थोड़ा लंबा खींचा जा सकता था। उनके बीच कोई ब्रॉल भी देखने को नहीं मिला और सैगमेंट रोचक भी नहीं रहा। इस चीज़ ने फैंस को थोड़ा निराश जरूर किया।

2- अच्छी बात: सैमी जेन का नया चैंपियन बनना

Ad

शिंस्के नाकामुरा और सैमी जेन के बीच इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर अच्छी रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया और WWE ने उन्हें पर्याप्त समय दिया। मैच में एक समय आया जब नाकामुरा थोड़े चोटिल दिखाई दिए और इससे सैमी जेन को मदद मिली।

उन्होंने अंत में नाकामुरा को पिन करते हुए आईसी टाइटल जीती। यह चीज़ काफी अच्छी रही क्योंकि नाकामुरा बतौर चैंपियन उतना प्रभावित नहीं कर पा रहे थे। इसी कारण सैमी जेन को चैंपियन बनाया जाना अच्छा निर्णय है। उन्हें ज्यादा टीवी टाइम मिलता है और इसी कारण वो चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर पाएंगे।

2- बुरी बात: शेमस और रिज हॉलैंड को अलग करने का निर्णय लेना

Ad

रिकोशे और शेमस के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच में शेमस की बड़ी हार हुई थी। मैच के बाद शेमस काफी गुस्से में थे और उन्होंने अपना गुस्सा रिज हॉलैंड पर निकाला। उन्होंने पूर्व NXT स्टार को धक्का दिया और फिर चले गए। यह काफी ज्यादा खराब चीज़ रही।

शेमस और रिज हॉलैंड को साथ आए ज्यादा समय नहीं हुआ था। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर अभी उतना प्रभावित नहीं किया था। इसी कारण उन्हें अलग करने के संकेत देना सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ रही। रिज को शेमस के साथ आगे काम करने से फायदा मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications