WWE SmackDown, 18 अक्टूबर 2024: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीज़ें जो इस हफ्ते देखने को मिलीं

Ujjaval
WWE SmackDown में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन चर्चा का विषय रही (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन चर्चा का विषय रही (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Best & Worst (18 October 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। WWE ने क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई और ब्लडलाइन की कहानी में भी काफी चीज़ें देखने को मिली। SmackDown के इस एपिसोड में कई चीज़ें बेहतरीन रही और कुछ जगहों पर सभी को निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: ब्लडलाइन और रोमन रेंस के सैगमेंट

Ad

WWE SmackDown की शुरुआत में ब्लडलाइन का सैगमेंट देखने को मिला, जहां जे उसो आए। उसो ने सोलो सिकोआ को समझाने का प्रयास किया कि वो गलत राह पर हैं। यह सैगमेंट कई लोगों को पसंद आया। बाद में रोमन रेंस का जे उसो के साथ बैकस्टेज कंफ्रंटेशन भी जबरदस्त साबित हुआ।

मेन इवेंट सैगमेंट में रोमन रेंस ने प्रोमो कट किया और सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया। जिमी उसो को पहले ही ब्लडलाइन ने घायल किया हुआ था और रोमन रेंस की भी उन्होंने हालत खराब कर दी। ब्लडलाइन के SmackDown में सभी सैगमेंट बेहतरीन रहे।

1- बुरी बात: केविन ओवेंस का कोडी रोड्स के बारे में बात नहीं करना

Ad

SmackDown में केविन ओवेंस का प्रोमो सैगमेंट दिखाया गया, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसी बीच फैंस को एक चीज़ ने हैरान कर दिया। ओवेंस ने सिर्फ कोडी पर हमला करने का जिक्र WWE पर उन्हें नज़रअंदाज करने का आरोप लगाते हुए किया। इसके अलावा उन्होंने इस विषय पर कोई बात नहीं की। केविन ओवेंस के निशाने पर मुख्य रूप से रैंडी ऑर्टन और WWE मैनेजमेंट रहे।

वो खुश नहीं थे कि WWE उन्हें सही तरह से ट्रीट नहीं कर रहा है। रैंडी ऑर्टन द्वारा हुए हमले ने केविन का दिल तोड़ा और वो इस चीज़ से ज्यादा निराश हुए। उन्होंने अपने भविष्य पर भी बात की। हालांकि, जिस कारण से उनका हील टर्न हुआ, उसका पूरे सैगमेंट में किसी भी जगह जिक्र नहीं हुआ। यह चीज़ काफी खराब रही। कोडी भले ही अभी अलग स्टोरी में हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा बात भी नहीं करना गलत चीज़ है।

2- अच्छी बात: मोटर सिटी मशीन गन्स का WWE डेब्यू

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में मोटर सिटी मशीन गन्स का जबरदस्त डेब्यू देखने को मिला। TNA और इंडिपेंडेंट सर्किट पर इस टीम ने काफी बवाल मचाया। सालों तक अपना नाम बनाने के बाद आखिर उनके WWE में सफर की शुरुआत हुई। उन्होंने एक ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच द्वारा डेब्यू किया।

WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर 1 कंटेंडर्स क्वालीफाइंग मैच में मोटर सिटी मशीन गन्स ने प्रभावित किया। उन्होंने लगातार बेहतरीन मूव और फिनिशर्स का उपयोग किया। साफ तौर पर नज़र आ रहा था कि उन्हें रिंग में सालों का अनुभव है।

2- बुरी बात: ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच का WWE द्वारा अजीब अंत

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में दो ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच हुए। DIY, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और प्रिटी डेडली के बीच शुरुआती सैगमेंट के बाद मैच हुआ था। यह काफी फास्ट पेस एक्शन से भरा हुआ था और सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन सभी चीज़ों के बावजूद मैच का अंत कई लोगों को पसंद नहीं आया।

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के मोंटेज़ फोर्ड ने एल्टन प्रिंस और DIY के टॉमैसो चैम्पा ने किट विल्सन को पिन किया। साथ में पिन करने के कारण फैंस को नतीजा समझ नहीं आया। दोनों टीमें सेलिब्रेट करने लगीं। बाद में रेफरी ने DIY के लीगल टीम होने के कारण उन्हें विजेता घोषित किया लेकिन इस तरह से मैच का अंत करने की कोई जरूरत नहीं लग रही थी। WWE ने ओवरबुकिंग के चक्कर में मैच का अंत बिगड़ दिया, जो एक खराब चीज़ रही।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications