SmackDown Best & Worst (20 December 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड साधारण रहा। Saturday Night's Main Event के बाद ब्लू ब्रांड के पहले शो से काफी उम्मीद थी लेकिन यह उतना कुछ खास नहीं रहा। इन-रिंग एक्शन अच्छा रहा लेकिन बड़े स्टार्स की कमी नज़र आई और स्टोरीलाइन में भी कुछ ज्यादा प्रोग्रेस नहीं हुआ। SmackDown में कुछ चीजें एकदम शानदार रही और कुछ ने निराश किया। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: सोलो सिकोआ का रोमन रेंस को धमकी देना और ड्रू मैकइंटायर के साथ सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में अपने नए ब्लडलाइन के साथ एंट्री की। उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ Raw के Netflix डेब्यू स्पेशल शो पर होने वाले मैच को लेकर बात की और उन्हें धमकी दी। उनका प्रोमो सही मायने में एकदम ही धमाकेदार साबित हुआ। बाद में ड्रू मैकइंटायर भी आए।ड्रू मैकइंटायर ने असली ब्लडलाइन पर निशाना साधा और सोलो सिकोआ को रोमन रेंस पर जीत दर्ज करने के लिए कहा। मैकइंटायर ने यह भी बताया कि वो सोलो सिकोआ से बाद में निपटेंगे। जिमी उसो ने अचानक आकर रिंगसाइड पर ड्रू मैकइंटायर की हालत खराब की और लड़ते हुए चले गए। यह सैगमेंट सही मायने में रोचक रहा।1- बुरी बात: WWE स्टार केविन ओवेंस का रिंग में सैगमेंट नहीं होनाWWE Saturday Night's Main Event के ऑफ एयर होने के बाद केविन ओवेंस ने कोडी रोड्स की हालत खराब कर दी थी। वो अपने साथ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप ले गए थे। फैंस उनके अगले कदम के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे। WWE SmackDown में हर कोई उन्हें रिंग में देखना चाहता था।केविन ओवेंस ने वीडियो पैकेज में काफी प्रभावित किया और जबरदस्त प्रोमो दिया। साफ तौर पर ऐसा महसूस हुआ कि यह सैगमेंट रिंग में होना चाहिए था। केविन को वहां पर फैंस से बतौर हील ज्यादा हीट मिलती। इससे केविन के कैरेक्टर में सुधार होता। वैसे भी केविन vs कोडी मेन इवेंट स्टोरीलाइन है। इसे मुख्य स्पॉट ही मिलना चाहिए था।2- अच्छी बात: WWE SmackDown का मेन इवेंट मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर और नेओमी ने मिलकर काम किया। उन्होंने नाया जैक्स और कैंडिस लेरे का सामना किया। यह मुकाबला WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ था। दोनों टीमों ने मैच को काफी अच्छा बनाया। उन्हें कम समय मिला लेकिन उन्होंने प्रभावित किया।बियांका ब्लेयर और नेओमी की ओर से खासकर अच्छे मूव्स देखने को मिल रहे थे। अंत में नाया जैक्स ने चीटिंग करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नेओमी और बियांका को जीत मिली और उन्होंने चैंपियनशिप रिटेन की। बतौर चैंपियन दोनों ने पहली बार साथ काम किया और उनके बीच इस तरह का तालमेल दिखना बड़ी बात है।2- बुरी बात: WWE SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन vs कार्मेलो हेज मैच का अंत View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन स्ट्रोमैन और कार्मेलो हेज के बीच इस हफ्ते WWE SmackDown में मैच देखने को मिला। ब्रॉन ने कार्मेलो को पिछले ब्लू ब्रांड के शो में वापसी करके हराया था। दोनों के बीच फिर से मैच हुआ और फैंस को एक बेहतर प्रतियोगिता की उम्मीद थी और कुछ ऐसा हुआ भी। हालांकि, अंत ने फैंस को गुस्सा दिला दिया।ब्रॉन स्ट्रोमैन को कार्मेलो के खिलाफ काउंटआउट के कारण हार मिली है। यह नतीजा किसी को भी फायदा नहीं दे पाएगा। एक ओर ब्रॉन स्ट्रोमैन को इस हार से नुकसान हुआ और हेज भी ताकतवर नहीं दिखे। दोनों पक्षों में नुकसान हुआ। इससे अच्छा नतीजा पिनफॉल या सबमिशन से निकलता, तो जरूर फैंस खुश होते।