WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ। इस शो द्वारा क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया। यह एपिसोड इन-रिंग एक्शन के हिसाब से काफी अच्छा रहा और जॉन सीना (John Cena) भी शो का हिस्सा बने।WWE SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ें जबरदस्त रही लेकिन कई जगहों पर फैंस को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: John Cena का प्रोमो सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना ने WWE SmackDown के एपिसोड में प्रोमो कट किया। वो शुरुआत में निराश दिखाई दिए और बताया कि 2002 दिनों से उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में जीत दर्ज नहीं की है। सीना ने फैंस को ऐसा महसूस कराया कि वो अब रिटायर होने वाले हैं।अचानक सीना ने बात को बदला और बताया कि वो अपने इस शर्मनाक रिकॉर्ड का अंत करने वाले हैं। उन्होंने रोस्टर के किसी भी स्टार को लड़ने के लिए बुलाया। सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने जॉन सीना पर फिर से दबदबा बनाने की कोशिश की। जे उसो ने जिमी को संभाला और जॉन ने सोलो पर अपना फिनिशर लगाया। यह सैगमेंट सही मायने में काफी रोचक रहा।1- बुरी बात: सभी मैच चीटिंग से खत्म हुए View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के इस एपिसोड में तीन मैच देखने को मिले और सभी मुकाबलों का अंत इंटरफेरेंस के चलते हुआ। मोंटेज़ फोर्ड को एंजेलो डॉकिंस की मदद से सैंटोस इस्कोबार पर बड़ी जीत मिली। ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने भी कुछ ऐसा ही किया।लीगल सुपरस्टार नहीं होने के बावजूद ग्रेसन ने आकर कैमरन ग्राइम्स पर हमला किया। इस चीज़ का फायदा थ्योरी ने उठाया। उन्होंने ग्राइम्स और ड्रैगन ली की टीम को मात दी। मेन इवेंट में इयो स्काई ने डैमेज कंट्रोल के दखल और चैंपियनशिप बेल्ट की मदद से शार्लेट फ्लेयर को हराया। शो के तीनों मैचों का अंत इस तरह से होना खराब चीज़ है।2- अच्छी बात: लोगन पॉल और रे मिस्टीरियो का सैगमेंट और मैच ऑफिशियल होना View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल ने काफी समय बाद SmackDown के एपिसोड में वापसी की। उनका प्रोमो सैगमेंट बढ़िया लगा और उनके आत्मविश्वास को देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो लंबे समय बाद टीवी पर नज़र आ रहे हैं। पॉल ने रे मिस्टीरियो के सामने चैलेंज रखा।दिग्गज ने लोगन पॉल की तुलना अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो से की। बाद में उन्होंने ऐलान किया कि वो लोगन पॉल के खिलाफ अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को Crown Jewel 2023 में दांव पर लगाएंगे। यह पूरा सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक जबरदस्त साबित हुआ।2- बुरी बात: बियांका ब्लेयर का वापसी करके दोबारा चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होना View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर WWE से ब्रेक पर जाने के पहले चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा थीं। फैंस इस चीज़ को देखकर बोर हो गए थे। ऐसा महसूस हो रहा था कि बियांका वापसी करने के बाद नई शुरुआत करेंगी। SmackDown के एपिसोड में आखिर उनका रिटर्न देखने को मिल गया।बियांका ब्लेयर ने मेन इवेंट मैच के बाद चौंकाने वाली वापसी करके शार्लेट फ्लेयर को इयो स्काई और बेली के हमले से बचाया। अब स्काई के खिलाफ ब्लेयर दोबारा स्टोरीलाइन का हिस्सा बन गई हैं। कई लोगों को जरूर यह चीज़ पसंद नहीं आई। ब्लेयर को नॉन-टाइटल दुश्मनी में शामिल करना अच्छा फैसला रहता।