WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। इस शो द्वारा क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। एपिसोड में बेहतरीन इन-रिंग एक्शन भी देखने को मिला। जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) जैसे बड़े रेसलर्स भी शो का हिस्सा बने।SmackDown का एपिसोड कई तगड़ी चीज़ों से भरा हुआ था लेकिन कई जगहों पर WWE ने बुकिंग के मामले में फैंस को थोड़ा निराश भी किया है। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Roman Reigns और LA Knight की स्टोरीलाइन का बिल्डअप View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में रोमन रेंस और एलए नाइट का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला। शो की शुरुआत में दोनों ही रेसलर्स ने प्रभावित किया। नाइट ने रेंस की लगातार बेइज्जती की और खुद को हेड ऑफ द टेबल की तरह दिखाने का प्रयास किया।रोमन रेंस ने भी नाइट पर निशाना साधा। बाद में रेंस ने नाइट पर हमला किया और जिमी उसो भी आए। नाइट ने एक-एक करके दोनों की हालत खराब की। मेन इवेंट मैच के बाद जब रोमन ने एलए पर हमला करने का प्रयास किया, तो मेगास्टार ने उनपर अपना फिनिशर BFT लगा दिया। WWE ने जबरदस्त तरीके से इसे हाइप किया।1- बुरी बात: चेल्सी ग्रीन की हारWWE SmackDown के एपिसोड में चेल्सी ग्रीन और शॉट्ज़ी के बीच मैच देखने को मिला। Raw के आखिरी एपिसोड में ग्रीन को हार मिली थी और अब SmackDown में उन्हें फिर से हार मिली। उनके पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है और ऐसे में उन्हें कमजोर दिखाना काफी ज्यादा खराब चीज़ है।चेल्सी ग्रीन की इस तरह की बुकिंग लंबे समय से जारी है और अब समय है कि WWE उन्हें ताकतवर दिखाने का प्रयास करें। ग्रीन को उनके कैरेक्टर वर्क और जबरदस्त इन-रिंग स्किल्स का फल जरूर मिलना चाहिए। वो बेहतर बुकिंग डिजर्व करती हैं।2- अच्छी बात: जॉन सीना का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में जॉन सीना ने एक भावुक प्रोमो कट किया। उन्होंने अपने सफर को लेकर बात की और फिर Crown Jewel 2023 में सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच को हाइप किया। सीना ने बताया कि उनके लिए यह मैच जीतना बहुत जरुरी है।पॉल हेमन ने इस सैगमेंट में दखल दिया और उन्होंने दावा किया कि सोलो सिकोआ, सीना की हालत खराब कर देंगे। बाद में सोलो ने आकर जॉन पर हमला करते हुए डॉमिनेशन दिखाया। यह पूरा सैगमेंट ही काफी ज्यादा रोचक रहा।2- बुरी बात: LWO को लगातार कमजोर दिखाना View this post on Instagram Instagram PostLWO फैक्शन को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। समय के साथ यह ग्रुप बड़ा हो रहा है। सैंटोस इस्कोबार, ज़ेलिना वेगा, क्रूज़ डेल टोरो और जोएक्विन वाइल्ड के साथ रे मिस्टीरियो जुड़े। इससे LWO मजबूत हो गया है और अब उनके साथ कार्लिटो भी जुड़ हो गए हैं।इस फैक्शन से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। LWO उतना बेहतर काम नहीं कर पा रहा है और यह प्रशंसकों के लिए निराशाजनक चीज़ है। WWE को इस फैक्शन के प्रदर्शन में सुधार लाने की सख्त जरूरत है। ऐसा नहीं करने से WWE को ही नुकसान होगा। SmackDown में इस टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।