WWE SmackDown, 3 नवंबर 2023: 2 अच्छी चीज़ें जो स्मैकडाउन में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में कंपनी द्वारा कुछ बढ़िया सैगमेंट्स और मैच बुक किए गए। इस एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) दोनों नज़र आए। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए हाइप बनाई गई।

WWE SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ें तगड़ी रही और उन्होंने प्रभावित किया। कई जगहों पर WWE ने फैंस को निराश होने का मौका दे दिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Roman Reigns और LA Knight का सैगमेंट

WWE SmackDown के एपिसोड द्वारा रोमन रेंस और एलए नाइट की स्टोरीलाइन को शानदार तरीके से हाइप किया गया। एलए नाइट के प्रोमो सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस ने दखल दिया। रेंस ने नाइट पर सवाल खड़े किए और उनपर द रॉक की नकल करने का आरोप भी लगा दिया।

नाइट ने बाद में रोमन रेंस पर निशाना साधा और उन्हें हराने का दावा किया। बाद में जब चीज़ें बिगड़ने लगी, तो SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस और ऑफिशियल्स ने आकर दोनों को अलग करने का प्रयास किया। इसी बीच रेंस ने नाइट को धक्का भी दे दिया था। दोनों का यह सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक तगड़ा रहा।

1- बुरी बात: WWE सुपरस्टार बेली पर हार के बाद भी हमला होना

बेली और बियांका ब्लेयर के बीच SmackDown में मेन इवेंट मैच देखने को मिला। दोनों ने शानदार रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया और मैच सही मायने में अच्छा रहा। मैच के बाद हुई चीज़ ने सबसे ज्यादा निराश किया। बियांका ने बेली को मैच में पराजित कर दिया।

उन्होंने मैच के बाद डैमेज कंट्रोल की लीडर को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। ब्लेयर खुद को एक टॉप बेबीफेस के रूप में दिखाती हैं और उनका एक हील की तरह मैच के बाद किसी सुपरस्टार पर हमला करना खराब चीज़ है। बेली को पिछले कुछ महीनों में काफी बार हार का सामना करना पड़ा है और अब उनपर मैच के बाद भी हमला होना निराशाजनक चीज़ रही।

2- अच्छी बात: WWE दिग्गज जॉन सीना का सोलो सिकोआ की बेइज्जती करना

WWE SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ और पॉल हेमन का सैगमेंट देखने को मिला। हेमन के प्रोमो कट करने के बाद सोलो सिकोआ भी माइक पर नज़र आए। वो बहुत कम प्रोमो कट करते हैं और ऐसे में उन्हें माइक पर देखना शानदार था। बाद में जॉन सीना आए और सोलो ने उन्हें चेतावनी दी।

जॉन सीना ने दावा किया कि वो सोलो सिकोआ की 90 सेकेंड्स में बेइज्जती कर सकते हैं। उन्होंने इससे काफी कम सेकेंड्स में ब्लडलाइन के सदस्य का मजाक बनाया। सीना का इस तरह का सैवेज रूप बहुत कम देखने को मिलता है और उन्होंने जिस तरह SmackDown में सिकोआ को जवाब दिया, यह जबरदस्त चीज़ रही।

2- बुरी बात: WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस की हार

चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन ने बतौर विमेंस टैग टीम चैंपियंस अच्छा काम किया है। चेल्सी ग्रीन के साथ रहने से पाइपर के कैरेक्टर में भी सुधार देखने को मिला है। दोनों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद उन्हें कई मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा है।

WWE को उन्हें बतौर विमेंस टैग टीम चैंपियंस ताकतवर दिखाना चाहिए। SmackDown में चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन का सामना शॉट्ज़ी और शार्लेट फ्लेयर से देखने को मिला। इस मैच में मौजूदा चैंपियंस को क्लीन हार का सामना करना पड़ा और इससे बतौर चैंपियन उनका कद कम हो रहा है। यह अच्छी चीज़ नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications