SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड सही मायने में जबरदस्त था। इस एपिसोड में बढ़िया मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन देखने को मिला था। पिछले हफ्ते का शो अच्छा था और इसने भी उसी के स्तर का प्रदर्शन किया। कहा जा सकता है कि ब्लू ब्रांड के शोज़ में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के इस एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने फैंस का ध्यान खींचा लेकिन कई चीज़ें थोड़ी निराशाजनक साबित हुई। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर बात करेंगे। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन का ब्रॉलMelina Sosa@MelinaS49507908Ronda Rousey and Liv Morgan brawl after Natalya falls to Rousey | WWE on FOX dlvr.it/SZJhVxRonda Rousey and Liv Morgan brawl after Natalya falls to Rousey | WWE on FOX dlvr.it/SZJhVx https://t.co/q5pKnyJO4CSmackDown के एपिसोड में रोंडा राउजी ने नटालिया को एक सिंगल्स मैच में पराजित कर दिया। इस मैच के बाद लिव मॉर्गन ने बैट के साथ एंट्री की। उन्होंने आकर राउजी पर अटैक किया और पूर्व UFC स्टार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। उन्हें सिक्योरिटी गार्ड्स ने अलग करने की कोशिश की। लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी एक-दूसरे से काफी गुस्सा थीं और इसी कारण उन्हें रोकना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। दोनों ही स्टार्स की स्टोरीलाइन में यह सबसे ज्यादा बढ़िया चीज़ मानी जाएगी। उन्होंने मिलकर जरूर अपने सभी फैंस को प्रभावित किया है और आगे भी उन्हें इस मोमेंटम को जारी रखना चाहिए। 1- बुरी बात: चैंपियंस की कमीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Roman Reigns = HIM!#SmackDown #WWE991114Roman Reigns = HIM!#SmackDown #WWE https://t.co/aHOPu10wu0SmackDown के एपिसोड में कई सारे चैंपियंस नजर नहीं आए। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। रोमन रेंस एक पार्ट-टाइमर हैं और वो काफी कम शोज़ में नजर आते हैं। SmackDown के इस एपिसोड में वो उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा द उसोज़ को छुट्टी दी गई थी। जे उसो इसके बावजूद नजर आए लेकिन जिमी उपलब्ध नहीं थे। WWE ने इस शो के दौरान विमेंस टैग टीम चैंपियंस डकोटा काई और इयो स्काई का भी इस्तेमाल नहीं किया। अगर इस शो में कुछ मौजूदा चैंपियंस दिखाई देते तो जरूर अभी के मुकाबले एपिसोड ज्यादा बेहतर बन पाता। 2- अच्छी बात: सैमी ज़ेन और जे उसो के बीच अनबन जारी रहना Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_These Sami Zayn - Jey Uso interactions are gold #SmackDown #WWE8117These Sami Zayn - Jey Uso interactions are gold 🔥#SmackDown #WWE https://t.co/DyMZx0Jro0सैमी ज़ेन ने ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का दिल जीत लिया है लेकिन जे उसो को उनपर बिल्कुल भरोसा नहीं है। SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन ने मिलकर मैडकैप मॉस और रिकोशे को पराजित कर दिया। दोनों का यह मैच सही मायने में जबरदस्त साबित हुआ। मैच के बाद बैकस्टेज जे उसो नज़र आए और उन्होंने बताया कि वो सैमी पर भरोसा नहीं करते हैं। दोनों एक ही फैक्शन में होने के बावजूद तालमेल नहीं बना पा रहे हैं। अब सैमी आधिकारिक तौर पर ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए हैं और इसके बावजूद जे उसो के साथ उनकी अनबन देखने को मिलना रोचक चीज़ है। रोमन रेंस के साथियों के बीच अनबन होना काफी बड़ी बात है। 2- बुरी बात: ऑस्टिन थ्योरी का पिन होना CrispyWrestling 🎮@DakotaKaiEraMcIntyre hits Austin Theory with a strap to end the show #SmackDown8McIntyre hits Austin Theory with a strap to end the show #SmackDown https://t.co/D8z9lOT9xvSmackDown के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और जॉनी गार्गानो ने मिलकर टीम बनाई और ऑस्टिन थ्योरी और अल्फा अकादमी का सामना किया। इस मुकाबले में बेबीफेस स्टार्स की जीत देखने को मिली। मुकाबले में ऑस्टिन को पिन करके मैकइंटायर ने टीम को जीत दिलाई। यह एक निराशाजनक चीज़ रही क्योंकि थ्योरी के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है और वो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले हैं। एक साधारण टैग टीम मैच में थ्योरी का पिन होना खराब चीज़ है। अगर उन्हें सिंगल्स मैच में पिन किया जाता तो दिक्कत नहीं आती लेकिन टैग टीम मैच में पिन कराने के लिए WWE के पास ओटिस और चैड गेबल का विकल्प था। इसके बावजूद उन्होंने ऑस्टिन को चुना। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।