WWE SmackDown Best & Worst (4 April 2025): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। शिकागो में हुआ यह शो फैंस को बहुत पसंद आया है। WWE ने बड़े मैच और सैगमेंट बुक किए। रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए अलग-अलग स्टोरी आगे बढ़ती हुई दिखाई दी। कुछ चीजों ने फैंस को बेहद प्रभावित किया, वहीं कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर चर्चा करेंगे।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: रोमन रेंस का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की स्टोरी काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ी। सीएम पंक ने आखिर अपना फेवर बता दिया। उन्होंने कहा कि पॉल हेमन को WrestleMania में रोमन रेंस नहीं, बल्कि उनके कॉर्नर में रहना होगा। यह सुनकर रोमन एकदम शॉक रह गए। उन्होंने पॉल को फेवर देने से इंकार करने के लिए कहा। पॉल ने पहले ही कह दिया था कि कुछ भी हो, वो पंक को फेवर के लिए मना नहीं करेंगे। हेमन ने कुछ ऐसा ही किया और रोमन को इसी के चलते गुस्सा आ गया। सैथ रॉलिंस यह सबकुछ देखकर हंसने लग गए थे। बाद में पंक ने रोमन पर अपना फिनिशर GTS लगा दिया। यह सैगमेंट बेहद तगड़ा साबित हुआ। 1- बुरी बात: WWE का सोलो सिकोआ vs जेकब फाटू मैच कराने का मौका छोड़ना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला। विजेता को WrestleMania 41 में यूएस टाइटल मैच मिलता। काफी हफ्तों से सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच अनबन दिखाई जा रही है। इसी वजह से लगा था कि जेकब और सोलो के बीच ग्रैंडेस्ट स्टेज पर मैच देखने को मिलेगा। WWE ने फैंस को निराश कर दिया। दो भाइयों के बीच मैच कराने के बजाय जेकब फाटू को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में जीत दिलाकर उनका एलए नाइट के खिलाफ WrestleMania मैच ऑफिशियल करा दिया गया। जेकब vs नाइट मैच जरूर धमाल करेगा लेकिन WWE ने जो स्टोरी इतने समय से बिल्ड की, उसे अंजाम दिया जाना चाहिए था। 2- अच्छी बात: WWE SmackDown में टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 41 में WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन के बीच मैच देखने को मिला। अब तक उनकी स्टोरी कुछ खास तरीके से आगे नहीं बढ़ रही थी। फैंस उतने ज्यादा उत्साहित नहीं दिखाई दे रहे थे। इस हफ्ते चीजें एकदम से बदल गईं। फ्लेयर और टिफनी की इंटरव्यू सैगमेंट में तगड़ी बहस हुई। टिफनी और फ्लेयर इसी बीच एक-दूसरे पर पर्सनल चले गए। स्ट्रैटन ने शार्लेट के एंड्राडे से हालिया तलाक पर तंज कसा। द क्वीन भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने टिफनी के बॉयफ्रेंड लुडविग काइजर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काइजर उन्हें मैसेज करते हैं। इस चीज ने फ्लेयर और स्ट्रैटन के सैगमेंट की हाइप को दोगुना कर दिया है। 2- बुरी बात: WWE WrestleMania से रैंडी ऑर्टन vs केविन ओवेंस मैच कैंसिल होना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब केविन ओवेंस ने आकर बताया कि वो गर्दन में चोट के कारण बाहर हो रहे हैं। इसी के चलते वो WrestleMania में रैंडी ऑर्टन से नहीं लड़ पाएंगे। रैंडी आए और निक ने ऑफिशियल तौर पर बताया कि वाइपर के पास अब कोई विरोधी नहीं है। रैंडी ऑर्टन ने इसके बाद निक एल्डिस पर ही RKO लगा दिया। रैंडी और केविन के बीच मैच के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे। रैंडी महीनों के बाद वापस आए और केविन के खिलाफ आखिर ग्रैंडेस्ट स्टेज पर मैच सेटअप किया लेकिन यह प्लान बर्बाद हो गया। इस चीज ने फैंस को बहुत निराश कर दिया।