WWE SmackDown Best & Worst (6 September 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। यह FOX पर ब्लू ब्रांड का आखिरी शो था और उन्होंने फैंस का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश की। WWE ने अगले हफ्ते के सीजन प्रीमियर के लिए हाइप बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया। इसी वजह से कुछ बड़ी चीज़ों का ऐलान देखने को मिला। WWE SmackDown के शो में हुई कुछ चीज़ें फैंस को बहुत पसंद आई और यह चर्चा का विषय रही। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के 6 सितंबर 2024 के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: स्टील केज मैच का ऐलानWWE SmackDown की शुरुआत काफी अच्छी तरह से देखने को मिली। कोडी रोड्स ने एंट्री की और सोलो सिकोआ को बुलाया। उन्होंने सिकोआ पर निशाना साधा और जेकब फाटू के साथ उनकी अनबन टीज़ की। इसी बीच कोडी रोड्स ने सोलो को अगले हफ्ते मैच लड़ने के लिए कहा। सोलो ने भी इसे स्वीकारा। बाद में जब ब्रॉल की स्थिति बनी, तो निक एल्डिस ने आकर बहुत बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच कोई साधारण मैच नहीं होगा, बल्कि वो स्टील केज मैच में आमने-सामने आएंगे। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए स्टील केज में मैच देखना सही मायने में बहुत खास होने वाला है। 1- बुरी बात: जियोवानी विंची की कुछ ही सेकेंड में हार जियोवानी विंची को पिछले कुछ हफ्तों से काफी हाइप किया जा रहा था और उनके वीडियो पैकेज दिखाए जा रहे थे। इस हफ्ते आखिर उनका इन-रिंग रिटर्न हुआ। विंची सिंगल्स स्टार के रूप में आगे आ रहे थे और नया कैरेक्टर लेकर आए थे। इसी वजह से फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन फैंस को बड़ी निराशा मिली। जियोवानी विंची का मैच अपोलो क्रूज़ से हुआ। मुकाबला शुरू होते ही क्रूज़ ने विंची को पिन किया और जीत दर्ज कर ली। कुछ ही सेकेंड में विंची की हार हुई। उन्हें लेकर फैंस के बीच बनी हुई हाइप पूरी तरह से खत्म हो गई। WWE के पास यहां जियोवानी को ताकतवर दिखाने का मौका था लेकिन उन्होंने पूर्व इम्पीरियम मेंबर की शुरुआत ही खराब तरीके से की। 2- अच्छी बात: WWE SmackDown में 8 मैन टैग टीम मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में कुछ मैच काफी साधारण रहे, इसी बीच मेन इवेंट सबसे तगड़ा साबित हुआ। ब्लडलाइन का सामना स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY से टैग टीम मैच में देखने को मिला। यह मैच शुरुआत से लेकर अंत तक काफी जबरदस्त रहा। दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया। जेकब फाटू ने अपने दम पर मैच को पलट दिया और सोलो सिकोआ ने अंत में दो समोअन स्पाइक द्वारा मोंटेज़ को धराशाई करते हुए ब्लडलाइन को जीत दिलाई। WWE ने इस मुकाबले द्वारा फैंस का खूब मनोरंजन किया, जो अच्छी बात है। 2- बुरी बात: WWE स्टार जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच अनबन दिखाना View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू काफी खतरनाक सुपरस्टार हैं और उन्होंने डेब्यू के बाद से लगातार यह चीज़ दिखाई है। उनके कारण ही ब्लडलाइन फैक्शन खतरनाक लगता है। सोलो ने जेकब को अपना इन्फोर्सर बनाया है और वो उसी तरह से काम भी करते हुए नज़र आ रहे हैं। जेकब को ब्लडलाइन में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। इन सभी चीज़ों के बावजूद फाटू और सोलो के बीच लगातार अनबन दिखाई जा रही है। कुछ हफ्तों पहले जेकब से सोलो ने टैग टीम चैंपियनशिप लेकर टांगा लोआ को दे दी थी। जेकब थोड़े हैरान नज़र आए थे। इस हफ्ते SmackDown में कोडी रोड्स ने जेकब और सोलो के बीच दरार लाने की कोशिश की। WWE का उनके बीच अभी से अनबन दिखाना खराब चीज़ है। इस फैक्शन को अभी लगातार साथ काम करके डॉमिनेट करना चाहिए।