Best & Worst of SmackDown (8 November 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) के बाद SmackDown के इस पहले एपिसोड ने कमाल किया और फैंस का भरपूर तरीके से मनोरंजन रहा। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। SmackDown के एपिसोड में कुछ चीजें तगड़ी रही, वहीं कुछ ने फैंस को बेहद निराश किया। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर बात करेंगे।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: सैमी ज़ेन और रोमन रेंस का साथ आना View this post on Instagram Instagram PostWWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन एक समय पर साथ लेकिन फिर कट्टर दुश्मन बन गए। सैमी की ब्लडलाइन स्टोरी में दोबारा एंट्री देखकर फैंस उत्साहित नज़र आ रहे थे। इसका बड़ा कारण यह रहा कि सैमी के कारण पहले ब्लडलाइन के सैगमेंट रोचक बन जाया करते थे। SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में सैमी ने रोमन के साथ आने का ऑफर रखा। रोमन रेंस गुस्सा होकर चले गए लेकिन मेन इवेंट में जब रोमन और उसोज़ पर हमला हुआ था, तो सैमी ज़ेन ने सोलो सिकोआ पर अटैक किया। उन्होंने रोमन के साथ मिलकर जेकब पर भी हमला किया। इसी के साथ रोमन का सैमी ने विश्वास जीत लिया और आखिर वो साथ आ गए। इसी के साथ असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया।1- बुरी बात: WWE SmackDown में काफी सारे टैग टीम मैच बुक करना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में हद से ज्यादा टैग टीम मैच देखने को मिले। WWE ने शो में कुल मिलाकर 4 मुकाबले बुक किए और इसमें से सिर्फ एक सिंगल्स मुकाबला रहा। इसके अलावा अन्य सभी टैग टीम मैच रहे। WWE ने शो में बहुत सारे टैग टीम मैच बुक किए, जो एक खराब चीज रही। निराश होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि तीन टैग टीम मैच बुक करने से इस डिवीजन को बहुत फायदा हुआ। हालांकि, मिड कार्ड डिवीजन का समय पूरी तरह से कट गया। शो के दौरान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट या अन्य मिड कार्ड रेसलर्स नज़र नहीं आए। यह काफी खराब चीज साबित हुई। 2- अच्छी बात: WWE का विमेंस डिवीजन के लिए मिड कार्ड चैंपियनशिप लाना View this post on Instagram Instagram PostWWE फैंस काफी समय से विमेंस डिवीजन के लिए एक मिड कार्ड चैंपियनशिप की मांग कर रहे थे। इसका बड़ा कारण यह है कि पिछले कुछ समय में यह डिवीजन काफी ज्यादा मजबूत हो गया है। कई सारी नई स्टार्स कंपनी के साथ जुड़ी हैं और प्रतियोगिता हर एक ब्रांड पर बढ़ गई है। इसी वजह से WWE को एक नई चैंपियनशिप लाने की जरूरत थी और फैंस लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब जाकर WWE ने SmackDown द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को इंट्रोड्यूस किया। यह चीज फैंस को बेहद पसंद आई और हर जगह ट्रिपल एच के इस फैसले की तारीफ हो रही है। 2- बुरी बात: WWE SmackDown में मेन इवेंट के सैगमेंट को कम समय देना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी अच्छा रहा। फैंस मुख्य रूप से मेन इवेंट के लिए उत्साहित थे और यह तगड़ा भी साबित हुआ। एपिसोड उम्मीद के अनुसार रहा लेकिन फिर भी एक निराशाजनक चीज रही। ऐसा महसूस हो रहा था कि सबकुछ जल्दबाजी में हो रहा है। WWE ने मेन इवेंट सैगमेंट के लिए काफी कम समय निकाला, जो अच्छी चीज नहीं थी। इस तरह से कंपनी ने बेहद निराश कर दिया है। मोटर सिटी मशीन गन्स और ए टाउन डाउन अंडर के टैग टीम मैच को उम्मीद से ज्यादा समय दिया गया। WWE यहां से समय बचाकर रोमन और सोलो के सैगमेंट को थोड़ा अधिक समय दे सकता था।