WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: Roman Reigns ने Brock Lesnar को किया धराशाई, Royal Rumble को लेकर हुई बहुत बड़ी गलती

WWE SmackDown में कई जगहों पर WWE ने प्रभावित किया
WWE SmackDown में कई जगहों पर WWE ने प्रभावित किया

WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही कई अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान किया था। इसी वजह से एपिसोड रोचक बन पाया। WWE ने ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया। WWE ने एपिसोड की शुरुआत बढ़िया तरह की और अंत में एक शानदार मैच देखने को मिला। इसके अलावा WWE ने फैंस को सरप्राइज दिया।

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बढ़िया रहा लेकिन हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने फैंस को खुश किया वहीं कुछ मौकों पर प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown में अच्छी बात: रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट और Royal Rumble के लिए बड़ा मैच टीज़ होना

SmackDown की शुरुआत में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का सैगमेंट देखने को मिला। यह सैगमेंट जबरदस्त साबित हुआ। दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपनी माइक स्किल्स का प्रदर्शन किया और पॉल हेमन ने भी यहां एक अहम किरदार निभाया। रोमन रेंस ने बाद में ब्रॉक लैसनर पर सुपरमैन पंच लगाया और चले गए।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन को बढ़िया तरह से आगे बढ़ाया गया। इसके अलावा रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच दुश्मनी टीज़ की गई है। SmackDown में रोमन रेंस के लिए बेहतर विरोधी नहीं थे और इसी वजह से सैथ रॉलिंस को Raw से बुलाया गया। SmackDown के अंत में उन्होंने रोमन को कंफ्रंट किया।

बैकस्टेज रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दिखाई दिए और यहां से WWE ने उनके बीच दुश्मनी टीज़ कर दी है। दरअसल, सैथ और रोमन के बीच पहले कई मौकों पर मुकाबला टीज़ हो चुका है और इसी वजह से अब जाकर WWE ने Royal Rumble में उन्हें आमने-सामने लाने का निर्णय लिया है। दोनों दिग्गज मिलकर अपने मैच को जरूर यादगार और खास बनाएंगे।

1- बुरी बात: नेओमी की बुकिंग

SmackDown में नेओमी और शार्लेट फ्लेयर के बीच चैंपियनशिप कंटेंडर्स मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला जबरदस्त रहा और दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मैच में सोन्या डेविल ने बड़ा किरदार निभाया। जब भी नेओमी का पलड़ा मैच में भारी रहा तो उन्होंने नियमों में बदलाव किए।

नेओमी और सोन्या डेविल की दुश्मनी को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई। नेओमी को बेबीफेस होने के बावजूद भी कमजोर दिखाना एक निराशाजनक चीज़ है। मैच के अंत में SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने बड़ी जीत दर्ज की। मैच अच्छा था लेकिन नेओमी की बुकिंग ने थोड़ा निराश किया है।

2- अच्छी बात: द उसोज़ को लगातार ताकतवर दिखाना

द उसोज़ के पास काफी समय से SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप है। पिछले कुछ हफ्तों से उन्हें लगातार कमजोर दिखाया जा रहा था। कई मौकों पर न्यू डे ने उन्हें हराया था। इसी वजह से लग रहा था कि द उसोज़ की बुकिंग खराब तरीके से हो रही है। हालांकि, Day 1 में उन्हें जबरदस्त संघर्ष करने के बाद बड़ी जीत मिली।

SmackDown में एक बार फिर न्यू डे और उसोज़ के बीच टाइटल्स के लिए मैच देखने को मिला। इस मैच में उसोज़ ने शानदार प्रदर्शन किया और एक बड़ी जीत दर्ज की। अब उनकी न्यू डे के साथ दुश्मनी खत्म हो गई। उसोज़ की बुकिंग में पहले से सुधार देखने को मिला और यह काफी अच्छी बात है।

2- बुरी बात: विमेंस Royal Rumble मैच के सरप्राइज पहले ही एनाउंस कर देना

SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने वाली सुपरस्टार्स का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े नामों का ऐलान किया और कई सुपरस्टार्स की एंट्री ने फैंस को चौंकाया। हालांकि, WWE ने पीपीवी के सरप्राइज को पूरी तरह खत्म कर दिया। बैला ट्वीन्स, मिशेल मैककूल, लीटा, कैली कैली और मिकी जेम्स की एंट्री अगर सीधा पीपीवी में होती तो यह बड़ा सरप्राइज रहता।

इससे विमेंस Royal Rumble मैच खास बनता। WWE ने पहले ही बड़े मैचों के नाम का ऐलान कर दिया। यह एक निराशाजनक चीज़ है। अगर मिकी जेम्स Impact के टाइटल के साथ सीधा विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री करती तो यह साल के सबसे बड़े शॉक्स में से एक रहता। हालांकि, WWE ने पहले ही उनकी एंट्री का ऐलान करते हुए फैंस को निराश किया।

Quick Links