2- बुरी बात: केविन ओवेंस को कमजोर दिखाना
केविन ओवेंस को पिछले कुछ हफ्तों से लगातार निराशाजनक बुकिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट जनवरी 2022 में WWE से समाप्त हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि वो AEW में जा सकते हैं। इसी कारण से उन्हें अभी WWE में काफी कमजोर दिखाया जा रहा है।
SmackDown में ओवेंस पिछले हफ्ते का बदला लेने के लिए हैप्पी कॉर्बिन के सैगमेंट में आए थे। यहां कॉर्बिन और उनके साथी ने मिलकर ओवेंस की बुरी हालत कर दी। WWE ओवेंस की बुकिंग से निराश कर रहा है। इस सुपरस्टार के पास काफी अनुभव है और उन्हें फैंस बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में पसंद करते हैं। WWE को केविन ओवेंस की बुकिंग में सुधार करना चाहिए।