Brock Lesnar: इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) शो के दौरान WWE फैंस को कई हैरान कर देने वाले पल देखने को मिले थे। हालांकि इस शो से पहले विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी, जिससे नाराज होकर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) भी शो शुरू होने से पहले को बिल्डिंग बीच में छोड़कर चले गए थे।SmackDown शो शुरू होने से पहले ही ब्रॉक लैसनर बिल्डिंग छोड़कर चले जाने के बाद WWE में उनका फ्यूचर सवालिया घेरे में आ गया था। हालांकि बाद में वो शो के अंत में वापस आ गए थे। इसके बाद अब ब्रॉक लैसनर के इस घटनाक्रम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।WWE SummerSlam को लेकर बदलने वाली थी अपने प्लान?रिपोर्ट्स की माने तो WWE SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर को रिप्लेस करने के बारे में सोच रहा था। SummerSlam 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर का सामना रोमन रेंस से होना है। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होना है। इस मैच को लेकर फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे है क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि इस बार इन दोनों ही स्टार्स से उन्हें कुछ अलग देखने को मिलेगा।ब्रॉक लैसनर को लेकर Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि तब हालात हद से ज्यादा बेकाबू हो गए थे। हालांकि बाद में पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने वापस आने का फैसला किया। शो के अंत में ब्रॉक लैसनर नजर भी आए थे, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे.WWE on FOX@WWEonFOXStatement Made. @BrockLesnar | #SmackDown4885670Statement Made. @BrockLesnar | #SmackDown https://t.co/jpcAl0FKF9गौरतलब है कि SmackDown शो के अंत में ब्रॉक लैसनर वापस आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने रिंग में Money in The Bank विनर थ्योरी पर अटैक कर दिया था। हालांकि अब सबकी निगाह SummerSlam 2022 पर टिक गई है।रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होना है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE अब इस मुकाबले को किस तरह से बुक करता है। फ़िलहाल फैंस को उम्मीद है कि इस दमदार मुकाबला देखने को मिलेग।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।