Brock Lesnar ने WWE SmackDown में तोड़फोड़ कर मचाया बवाल, डर से रिंग छोड़कर भागे Roman Reigns

WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आया बहुत मजा
WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आया बहुत मजा

WWE SmackDown का इस हफ्त का एपिसोड शानदार रहा। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने एक बार फिर इस एपिसोड में बवाल मचाया। लैसनर ने इस बार भी जबरदस्त तोड़फोड़ मचाई। सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर भी लैसनर ने हमला किया। खतरनाक रूप में ब्रॉक लैसनर का इस बार ब्लू ब्रांड के एपिसोड में देखने को मिला।

Ad
Ad

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने मचाया जबरदस्त बवाल

SmackDown की शुरूआत ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट से हुई थी। बैकस्टेज में रोमन रेंस के ऊपर हमला करने के लिए लैसनर उनके लॉकर रूम के बाहर खड़े थे। लैसनर ने इंटरव्यू भी दिया। लैसनर ने इसके बाद रेंस का इंतजार उनके केबिन में किया। इसके बाद वो लॉकर रूम भी गए। रोमन रेंस उन्हें नहीं मिले। लैसनर ने इस दौरान टेबल पर पांव रखा और वो टूट गई। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

शो के दौरान ही रोमन रेंस ने लैसनर को धमकी दी। रेंस ने कहा कि अगर लैसनर लॉकर रूम से बाहर नहीं आए तो वो उनकी बुरी हालत कर देंगे। लैसनर ने बाद में कहा कि वो रोमन रेंस से मिलकर ही जाएंगे। इसके बाद मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। रेंस ने इस दौरान लैसनर की बेइज्जती की। लैसनर एक बार फिर नजर आए और उन्होंने रोमन रेंस की कार तोड़ दी।

लैसनर ने इसके बाद एरीना में शानदार अंदाज में एंट्री की। हालांकि वो रिंग में नहीं आ पाए क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया। लैसनर ने गार्ड्स के ऊपर चेयर से जबरदस्त हमला कर दिया। लैसनर ने इसके बाद रिंग में एंट्री की लेकिन रोमन रेंस और द उसोज वहां से चले गए। रेंस ने बैकस्टेज जाकर लैसनर को इसके बाद मैसेस दिया।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी लैसनर और रोमन रेंस का आमना-सामना होगा। अब देखना होगा कि इस सैगमेंट में क्या होगा। वैसे देखा जाए तो अभी तक लैैसनर को देखकर रोमन रेंस भाग ही रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications