स्मैकडाउन अब इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम दूर है। 16 अक्टूबर 2018 (भारत में 17 अक्टूबर ) को स्मैकडाउन अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लेगा ये इवेंट वॉशिंगटन के कैपिटल वन एरीना में होगा। इस हफ्ते स्मैकडाउन का 998 वां एपिसोड टेलिकास्ट हुआ।16 अक्टूबर वो तारीख है जब स्मैकडाउन दूसरा सबसे बड़ा हफ्ते में आने वाले टीवी शो बन जाएगा। स्मैकडाउन का पहला एपिसोड 29 अप्रैल 1999 में हुआ था,जिसके बाद ब्लू ब्रांड ने अपने कामयाबी के रथ को आगे बढ़ाया। हाल ही में 16 अक्टूबर की स्मैकडाउन के लिए कुछ दिग्गजों को बुक किया जा रहा है, जिसमें द रॉक, रे मिस्टीरियो और ऐज जैसे सुपरस्टार्स शामिल हो सकते हैं। खबरों की माने तो इनके अलावा कुछ लैजेंडरी सुपरस्टार्स भी इस शाम की शोभा बड़ा सकता हैं। WWE ने सोशल मीडिया के जरिए WWE यूनिवर्स से पूछा था कि वो किसका मैच 1000वें एपिसोड देखना चाहते हैं। वहीं WWE एलान कुर चुका है कि बतिस्ता की वापसी 1000वें एपिसोड में होगी और एवोल्यूशन रीयूनियन का हिस्सा होने वाले हैं। यानी फैंस को एक बार फिर से रिक फ्लेयर, रैंडी ऑर्टन, ट्रिपल एच और बतिस्ता की जोड़ी रिंग में दिखेगी।EVOLUTION REUNITES! @TripleH, @DaveBautista, @RandyOrton & @RicFlairNatrBoy will reunite at #SD1000 on Tuesday, Oct. 16! pic.twitter.com/L4YWKwrNuM— WWE (@WWE) September 28, 2018बतिस्ता सिर्फ 1000वें एपिसोड के लिए वापसी कर रहे हैं। बतिस्ता का करियर WWE में आगे क्या होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। स्मैकडाउन WWE का वो शो है जिसको रॉ के बाद फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। अभी स्मैकडाउन में WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स हैं जबकि विमेंस टाइटल बैकी लिंच के सिर पर हैं। टैग टीम चैंपियन इस वक्त न्यू डे और यूएस चैंपियनशिप पर शिंस्के नाकामुरा ने कब्जा जमाया हुआ है। अब स्मैकडाउन अपने 998 एपिसोड पूरे कर चुका है और 1000वें एपिसोड की वो तैयारियों में है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में WWE का बड़ा इवेंट होने वाला है। देखना होगा कि ब्लू ब्रांड के ग्रैंड एपिसोड में क्या होता है और जब WWE कीर्तिमान बनाएगा तो नजारा कैसा होगा।