SmackDown में रोमन रेंस की बुरी तरह पिटाई होने के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी बढ़िया साबित हुआ। WWE ने पहले कुछ बड़ी चीज़ों की घोषणा की थी। इसके अलावा भी कई सैगमेंट और मैच SmackDown में देखने को मिले। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी WWE में ब्लू ब्रांड को खास बनाने की पूरी कोशिश की। वो इस चीज़ में सफल भी हुए।

Ad

रोमन रेंस ने अपने सैगमेंट से SmackDown की शुरुआत की थी। इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर और असुका ने द रायट स्क्वाड को एक टैग टीम मैच में पराजित किया। सिजेरो ने एक जबरदस्त मुकाबले में डॉल्फ ज़िगलर को पराजित किया और बड़ी जीत दर्ज की। साशा बैंक्स ने कार्मेला के साथी को काफी आसानी से पराजित कर दिया। सैमी जेन ने बिग ई और अपोलो क्रूज के आईसी टाइटल मैच में इंटरफेयर करते हुए दोनों पर हमला किया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Results: रोमन रेंस को बुरी तरह पीटते हुए किया गया 'अधमरा', Royal Rumble से पहले मचा जबरदस्त बवाल

अल्टिमेट एथलीट ओब्सटेकल चैलेंज देखने को मिला जहां बियांका ब्लेयर ने बेली को पराजित किया। किंग कॉर्बिन को डॉमिनिक पर बड़ी जीत मिली। खैर, मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एडम पियर्स की बुरी हालत कर दी थी लेकिन केविन ओवेंस ने आकर रोमन पर जबरदस्त हमला किया। SmackDown का मेन इवेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा था। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं:

(धन्यवाद केविन ओवेंस।)

Ad

(ओवेंस को इतना बड़ा पुश नहीं मिलना चाहिए। बैकस्टेज काफी लोग है जो सही तरह से डाइट करते हैं, बेहतर रेसलिंग करते हैं और लगातार अपनी शारीरिक क्षमता औरर प्रदर्शन तक काम करते हैं। ये उनके चेहरे पर थप्पड़ है।)

Ad

(क्या बात है। SmackDown ए शो है। यहां दो घंटों तक शानदार मनोरंजन होता है।)

Ad

(मेरे मन में लगातार सवाल पैदा होता है कि कैसे SmackDown इतना अच्छा रहता है और RAW का एपिसोड खराब।)

Ad

(बड़ा शॉक, डॉमिनिक की हार हुई।)

Ad

(SmackDown का बढ़िया अंत हुआ।)

Ad

(हर हफ्ते नतीजे नहीं बदलते। SmackDown असल में RAW से बेहतर है।)

Ad

(द फीन्ड का सामना करने से KO बदल गए हैं।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications