WWE SmackDown में जिमी & जे उसो के साथ आने के बाद 5 चीजें जो देखने को मिल सकती है 

जिमी उसो और रोमन रेंस
जिमी उसो और रोमन रेंस

4- जिमी और जे WWE SmackDown में रोमन रेंस से अलग होकर टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज कर सकते हैं

WWE सुपरस्टार्स जिमी और जे उसो को दुनिया के सबसे बेहतरीन टैग टीम्स में से एक माना जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वक्त WWE टैग टीम डिवीजन को बेहतर बनाने की जरूरत है और ये दोनों सुपरस्टार्स यह काम बखूबी कर सकते हैं।

यही कारण है कि जिमी, जे उसो को रोमन रेंस से अलग होकर टैग टीम टाइटल्स हासिल करने के लिए मना सकते हैं। अगर ये दोनों सुपरस्टार्स रोमन रेंस के साथ बने रहते हैं तो उन्हें ट्राइबल चीफ के लिए फाइट करने की वजह से खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा।

3- जिमी & जे उसो WWE में रोमन रेंस & सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड शुरू कर सकते हैं

रोमन रेंस ने काफी गलत तरीके से जे उसो को अपनी टीम ज्वाइन करने के लिए मजबूर किया था और साथ आने के बाद भी उन्होंने WWE SmackDown में कई मौकों पर जे उसो की बेइज्जती की थी। अब जबकि, जिमी की वापसी हो चुकी है, वह जे उसो का आत्मविश्वास जगाकर उन्हें रोमन से अलग कर सकते हैं।

इसके बाद रोमन और द उसोज के बीच फ्यूड की शुरूआत देखने को मिल सकती है। हालांकि, रोमन के लिए अकेले इन दोनों सुपरस्टार का सामना करना आसान नहीं होगा इसलिए वह अपने पुराने साथी सैथ रॉलिंस की मदद ले सकते हैं। फैंस को भी WWE में रोमन और रॉलिंस को साथ आते हुए देखना काफी अच्छा लगेगा।

Quick Links