Kevin Owens Message To Sami Zayn: पिछले कुछ महीनों से WWE रिंग में केविन ओवेंस हील के रूप में खतरनाक काम कर रहे हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने दोस्त और रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन का बुरा हाल कर दिया। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बैकस्टेज ले जाया गया। SmackDown के शो में केविन ने सैमी के ऊपर हमला करने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने ज़ेन को बहुत कुछ सुनाया।
Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस के खिलाफ लैडर मैच में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मुकाबला हुआ था। केविन इंजर्ड भी हो गए थे। मैच के दौरान सैमी ज़ेन भी वहां पर मौजूद थे। केविन का कहना है कि सैमी ने उनकी सहायता नहीं की। इस वजह से ही उन्होंने ज़ेन को अपना निशाना बनाया। केविन ने कह दिया है कि वो सैमी की आगे भी और ज्यादा हालत खराब करने वाले हैं।
SmackDown में केविन ओवेंस का वीडियो सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने कहा,
ये सब सैमी ज़ेन की गलती है। जब कोडी रोड्स ने मेरा करियर खत्म करने की कोशिश की तो सैमी वहां पर खड़े होकर देख रहे थे। ये बहुत ही घटिया चीज थी। रोमन रेंस को जब मदद की जरूरत थी तब सैमी ने उनका साथ दिया। मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। सैमी बहुत ही बकवास दोस्त हैं। मैं इसका बदला जरूर लूंगा।
WWE में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस की राइवलरी में मजा आएगा
सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का इतिहास आप सभी जानते हैं। दोनों की दोस्ती की भी मिसाल पेश की जाती है। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। केविन ने मामला गड़बड़ कर दिया है। SmackDown में ये भी बताया गया कि सैमी अनिश्चतकाल के लिए बाहर हो गए हैं। इसका मतलब साफ है कि केविन द्वारा किए गए अटैक के बाद उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। अब देखना होगा कि उनकी वापसी रिंग में कब होगी। एक बात तय है कि आगे जाकर इन दोनों की राइवलरी में बहुत बवाल मचने वाला है।