WWE Raw में पूर्व चैंपियन की जानलेवा हमले के बाद हालत खराब, स्ट्रेचर से पहुंचे बैकस्टेज, देखें वीडियो

WWE
Raw का अंत रहा धमाकेदार (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Unexpectedly Stretchered Out: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। हालांकि, सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के लिए चीजें सही नहीं रहीं। केविन ओवेंस ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। दोनों की दोस्ती अब टूट चुकी है। किसी को अंदाजा नहीं था कि सैमी का बुरा हाल केविन करेंगे। शो-ऑफ एयर होने के बाद ज़ेन को स्ट्रेचर के जरिए ले जाया गया। आप समझ सकते हैं कि उनकी हालत कितनी खराब हुई होगी।

Ad

Raw के मेन इवेंट में सीएम पंक और सैमी ज़ेन के बीच मेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हुआ। दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं। अंत में पंक को सफलता मिली। उन्होंने सैमी को हराकर बड़ा मुकाबला अपने नाम किया। मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे प्रति सम्मान जाहिर किया। हालांकि, केविन ओवेंस ने आकर मामला खराब कर दिया। उन्होंने सैमी को पाइलड्राइवर मूव लगाकर पस्त कर दिया। ज़ेन की हालत देखकर फैंस भी हैरानी में पड़ गए थे।

Raw ऑफ-एयर होने के बाद WWE ऑफिशियल रिंग में आए और उन्होंने सैमी ज़ेन की जांच की। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बैकस्टेज ले जाया गया। सैमी की स्थिति बहुत ही बेकार लग रही थी। WWE द्वारा उन्हें लेकर बहुत जल्द अपडेट दिया जा सकता है।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में केविन ओवेंस की हुई थी हार

कुछ दिन पहले Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ लैडर मैच में डिफेंड की थी। दोनों के बीच बहुत ही घातक मुकाबला देखने को मिला था। केविन बुरी तरह इंजर्ड भी हो गए थे। अंत में कोडी ने अपने टाइटल को रिटेन किया था। ओवेंस की राइवलरी अब सैमी ज़ेन के साथ शुरू हो चुकी है। ज़ेन को देखकर वो काफी गुस्से में दिखे।

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 1 मार्च को Elimination Chamber होगा। इसका आयोजन टोरंटो, कनाडा में होने वाला है। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के बीच वहां पर बड़ा मुकाबला बुक किया जा सकता है। घरेलू फैंस के सामने दोनों स्टार्स एक्शन में दिखेंगे तो बहुत मजा आएगा। कंपनी ने जरूर बड़ा प्लान तैयार किया होगा। आने वाले हफ्तों में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications