WWE में पूर्व चैंपियन का हाल बेहाल, दोस्त ने धोखा देकर पीठ में 'घोंपा छुरा', जानलेवा हमले से बुरी तरह सहमे

WWE
Raw का मेन इवेंट रहा शानदार (Photo: WWE.com)

Kevin Owens Brutally Attack Sami Zayn: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। कुछ तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को बड़े झटके इस बार लगे हैं। शायद इसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। उनका हाल बेहाल हो गया है। सैमी के दोस्त केविन ओवेंस ने उन्हें बड़ा धोखा दिया है। केविन काफी गुस्से में उन्हें देखकर लगे। उन्होंने अपना खतरनाक रूप दिखाते हुए पाइलड्राइवर सैमी को दिया। एरीना में मौजूद सभी लोग इसके बाद हैरानी में पड़ गए थे।

Ad

दरअसल WWE Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स ने लैडर मैच में केविन ओवेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की थी। मैच बहुत ही धमाकेदार रहा। केविन को इंजरी का सामना भी करना पड़ा। उस दौरान सैमी ज़ेन भी वहां पर मौजूद थे। केविन ने पहले कहा था कि सैमी उनका साथ देंगे। हालांकि, ज़ेन ने उनकी मदद नहीं की। शायद इस बात से ही केविन गुस्से में थे और उन्होंने सैमी की पीठ पर छुरा घोंप दिया।

Ad

WWE Raw में सीएम पंक और सैमी ज़ेन के बीच मेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हुआ। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। फैंस का दोनों को समर्थन प्राप्त था। अंत में पंक ने सैमी को हराकर बड़े मुकाबले में जीत हासिल की। सैमी और पंक ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया लेकिन केविन ओवेंस ने आकर रंग में भंग कर दिया। उन्होंने ज़ेन के ऊपर अटैक कर उन्हें जानलेवा पाइलड्राइवर मूव लगा दिया। सैमी इसके बाद रिंग में सहमे नज़र आए।

Ad

क्या WWE Elimination Chamber 2025 में होगा केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का मैच?

Elimination Chamber का आयोजन 1 मार्च को टोरंटो, कनाडा में होने वाला है। आप सभी जानते हैं कि केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन कनाडा के ही हैं। दोनों की दोस्ती को आजतक खूब वाहवाही मिली है। केविन ने सैमी के ऊपर अटैक कर अब मामला खराब कर दिया है। आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों के बीच मैच होने की संभावनाएं बढ़ चुकी हैं। आने वाले कुछ हफ्ते काफी मजेदार होने वाले हैं। ओवेंस और सैमी की राइवलरी देखने में काफी मजा आने वाला है। ज़ेन के मन में जरूर बदले की भावना होगी। वहीं केविन तो इस समय अलग ही लेवल पर काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications