इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव में केविन ओवेंस ने शो की शुरुआत में शेन मैकमेहन पर अपना जबरदस्त 'पाइप-बॉम्ब' प्रोमो कट किया, और शेन पर आरोप लगाया कि वह खुद को टीवी पर ज्यादा समय दे रहे हैं। इस शो का अंत केविन ओवेंस ने शेन मैकमेहन पर स्टोन कोल्ड के फिनिशिंग मूव 'स्टनर' को यूज कर किया।शेन पर केविन ओवेंस के स्टनर मूव इस्तेमाल करने पर WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट पोस्ट किया। इस ट्वीट को खुद स्टीव ऑस्टिन ने अपनी सहमति दे दी और उन्होंने खुद को इस ट्वीट के साथ टैग किया।इस साल की शुरुआत में केविन जब बेबीफेस थे, तो वह स्टनर फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करते थे। लेकिन उन्होंने जल्द ही कोफ़ी किंग्सटन के खिलाफ हील टर्न ले लिया। हील टर्न के बाद केविन ने स्टनर मूव का इस्तेमाल करना छोड़ दिया। मगर, पिछले हफ्ते केविन ने डॉल्फ के खिलाफ मैच में इस मूव का फिर इस्तेमाल किया, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। स्मैकडाउन लाइव का मेन इवेंट रोमन रेंस और डॉल्फ ज़िगलर के बीच था। जिसमें शेन मैकमेहन ने इंटरफेयर किया, पर केविन ओवेंस ने आकर उन्हें फिनिशिंग मूव स्टनर दे दिया। जिसके बाद रोमन रेंस ने डॉल्फ को हराकर जीत अपने नाम दर्ज कर ली है।यह भी पढ़े: WWE न्यूज: जापान दौरे पर पहुंची सुपरस्टार साशा बैंक्स, दिग्गज से की मुलाकातWWE ने केविन के द्वारा शेन पर इस्तेमाल किए गए स्टनर मूव की GIF को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने स्टीव ऑस्टिन की प्रसिद्ध टैग लाइन ''एराइव, राइज हैल, लीव'' को साथ में लिखा। कुछ समय बाद ही खुद स्टीव ऑस्टिन ने इस ट्वीट को खुद टैग कर केविन के इस नए फिनिशर को मंजूरी दे दी है। Somebody’s gotta do it. Yeah, I tagged myself in...RT @WWE: Arrive.Raise Hell.(Stun your boss)Leave.#SDLive @FightOwensFight @shanemcmahon pic.twitter.com/GNgV3UH2DU— Steve Austin (@steveaustinBSR) July 10, 2019केविन ओवेंस WWE के सबसे काबिल रेसलर में से एक हैं। इनका इस नए मूव का इस्तेमाल शायद उन्हें WWE में और प्रसिद्ध कर दे।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं