इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव का एपिसोड पूरा हो चुका है और हमें इस दौरान काफी बेहतरीन सेग्मेंट्स देखने को मिले। आर ट्रुथ ने लगभग 7 साल बाद कोई खिताब जीता, उन्होंने नाकामुरा को हराकर यूएस चैंपियनशिप में जीत हासिल की। बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के बीच भी हमें जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला।
शार्लेट फ्लेयर ने बैकी लिंच पर पीछे से हमला, लेकिन बैकी ने फिर भी हार नहीं मानी और पलटवार किया। इस एपिसोड में हमें नई चैंपियनशिप बेल्ट भी देखने को मिली जोकि डेनियल ब्रायन ने दर्शकों के सामने रखी। ट्रिपल एच ने एलिमिनेशन चैम्बर के लिए चैंपियनशिप मैच का भी एलान किया।
रैसलरों ने अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी क्योंकि शायद अब कंपनी AEW से टक्कर के पूरे प्लान बना चुकी है और स्मैकडाउन लाइव या किसी भी शो में कंपनी स्टोरीलाइन में कोई कमी नहीं रख रही और रैसलर भी इसमें कंपनी का पूरा साथ दे रहे है।
आइये नज़र डालते हैं उन रैसलरों पर जो इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव की पावर रैंकिंग में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं:
#5) डेनियल ब्रायन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c416e-15488341500845-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन ने इस सेगमेंट में मैच नहीं लड़ा लेकिन ब्लू ब्रांड की नई चैंपियनशिप बेल्ट सभी के सामने रखी। डेनियल ब्रायन के दर्शकों के सामने नई चैंपियनशिप बेल्ट रखने के दौरान ही रिंग में मुस्तफा अली, रैंडी ऑर्टन, जैफ हार्डी, एजे स्टाइल्स और समोआ जो रिंग में आ गए।
एलिमिनेशन चैम्बर के लिए चैंपियनशिप मैच का एलान हो जाने के बाद ये साफ हो गया कि अब ब्रायन को अपना टाइटल रैंडी ऑर्टन, मुस्तफा अली, सामोआ जो और एजे स्टाइल्स से डिफेंड करेंगे। ब्रायन के इस हफ्ते में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए डेनियल ब्रायन ने पावर रैंकिंग में टॉप 5 में जगह बना ली है।
Get WWE News in Hindi here
#4) द उसोज
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/339f2-15488385487370-800.jpg 1920w)
द उसोज की टैग टीम ने इस बार टैग टीम मैच में जीत हासिल की है। द उसोज इस बार की पावर रैंकिंग में नंबर 4 पर काबिज हुए हैं। यदि उनके प्रदर्शन को देख जाए तो रिंग में कहीं भी वो द बार, हैवी मशीनरी और द न्यू डे खिलाफ कमजोर नज़र आ रहे थे लेकिन आखिर तक द उसोज का हार ना मानना ये बतलाता है कि द उसोज को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी। आखिर में द उसोज की जीत हुई।
#3) द मिज़ और शेन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/490aa-15488339211554-800.jpg 1920w)
मिज़ और शेन मैकमेहन की जोड़ी अभी अच्छा कर रही है और हो भी क्या न दोनों ही स्मैकडाउन के नए टैग टीम चैंपियन हैं। शेन मैकमेहन ने तो इस जीत का जश्न मनाने के किये द मिज़ के पिता को भी रिंग में बुला लिया। शेन मैकमेहन ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हमारे अगले विरोधी को भी हम देख लेंगे। ये सेगमेंट बहुत ही बेहतरीन था। इस एंटेरटेनिंग सेगमेंट के कारण द मिज़ और शेन को पावर रैंकिंग में नंबर 3 पर रखा गया है।
#2) आर ट्रुथ
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cf39b-15488348998693-800.jpg 1920w)
आर ट्रुथ ने धमाकेदार वापसी करते हुए स्मैकडाउन लाइव में शिंस्के नाकामुरा को हराकर यूएस चैंपियन बन गए। आर ट्रुथ ने तकरीबन 7 साल बाद कोई चैंपियनशिप जीती है। आर ट्रुथ ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आर ट्रुथ की इस परफॉर्मेंस के कारण उन्हें पावर रैंकिंग में नंबर 2 पर रखा गया है।
#1) बैकी लिंच
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/cd37e-15488351033871-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच हर एक एपिसोड या इवेंट के बाद सफलता की नई नई सीढ़ियां चढ़ती जा रहीं हैं। इस स्मैकडाउन लाइव में डेनियल ब्रायन के सेगमेंट के दौरान भी दर्शकों का बैकी बैकी चिल्लाना ये साफ जाहिर करता है कि अब बैकी काफी बड़ी सुपरस्टार रैसलर बन चुकी हैं और ये काफी बड़ी बात है। इस एपिसोड में बैकी लिंच ने बेहतरीन प्रोमो दिया और शार्लेट फ्लेयर के साथ उनकी मामूली झड़प हुई। अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के कारण बैकी लिंच टॉप रैंक पर काबिज हुई हैं।
Get WWE News in Hindi here