Smackdown में शार्लेट फ्लेयर के विमेंस चैंपियन बनने की 3 सबसे बड़ी वजह

Enter caption

स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को शायद इतनी शानदार चीजें देखने को मिली है जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी। स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को शार्लेट फ्लेयर बनाम असुका के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला जिसमें शार्लेट फ्लेयर ने चौंकाने वाली जीत हासिल की।

इस जीत के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शार्लेट फ्लेयर रैसलमेनिया में स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के साथ जाएंगी और रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबले में शामिल होंगी या फिर रैसलमेनिया 35 में वह मेन इवेंट से हटकर स्मैकडाउन टाइटल को डिफेंड करेंगी।

खैर इस बात की संभावना ज्यादा है कि शार्लेट मेन इवेंट में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच और रोंडा राउज़ी से मुकाबला करेंगे जोकि पहले से तय है। फिलहाल इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर का स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप बनना काफी चौंकाने वाला रहा। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं स्मैकडाउन लाइव में शार्लेट फ्लेयर के चैंपियन बनने की 3 बड़ी वजहों पर।

स्मैकडाउन विमेंस टाइटल को अहमियत देने के लिए

Charlotte gives credibility to the Smackdown women's title.

यह कहना गलत नहीं होगा कि असुका चैंपियन के रूप में ज्यादा सुर्खियों में नहीं रही। फास्टलेन में मैंडी रोज के साथ उनका मुकाबला भी अच्छा नहीं हुआ। ऐसे में कहीं ना कहीं टाइटल की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे थे। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात यह भी है कंपनी रैसलमेनिया 35 में असुका के लिए कोई भी प्रतिद्वंदी नहीं तय कर पाई।

शार्लेट फ्लेयर की गिनती विमेंस डिवीजन की टॉप सुपरस्टार के रूप में होती है। शार्लेट इस टाइटल के साथ रैसलमेनिया 35 में जाएंगी तो इससे ना केवल शार्लेट को फायदा बल्कि टाइटल की भी विश्वसनीयता बनी रहेगी। हमारे ख्याल से कंपनी ने इसलिए शार्लेट फ्लेयर को चैंपियन बनाने का फैसला किया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

रोंडा राउज़ी को बचाने के लिए

Way to protect Ronda Rousey?

ब्रॉक लैसनर के बाद रोंडा राउज़ी कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी सुपरस्टार मानी जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि कंपनी ने रैसलमेनिया 35 में उनका मुकाबला मेन इवेंट में बुक किया है। हमारे ख्याल से शार्लेट फ्लेयर को स्मैकडाउन विमेंस टाइटल देने की एक सबसे बड़ी वजह रोंडा राउज़ी को बचाना भी हो सकता है।

मान लीजिए की शार्लेट फ्लेयर रैसलमेनिया 35 में स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के साथ जाती है तो कंपनी के पास कई विकल्प मौजूद होंगे। कंपनी चाहे तो बैकी लिंच को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ स्मैकडाउन टाइटल के लिए शामिल कर रोंडा राउज़ी को रॉ विमेंस चैंपियन के रूप में बचा सकती है।

असुका के खिलाफ कोई भी मुकाबला करने को तैयार नहीं

Is it over for Asuka?

असुका जब तक NXT में थी तब तक उन्हें वहां कोई हराने वाला नहीं था। NXT की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए फैंस उनकी मेन रोस्टर में आने की मांग कर रहे थे लेकिन जब से वह मेन रोस्टर में आईं हैं उसके बाद उनके करियर को ग्रहण सा लग गया है।

स्मैकडाउन विमेंस टाइटल भले ही असुका ने इस हफ्ते हारा हो लेकिन अभी तक WWE उनके लिए किसी भी प्रतिद्वंदी को नहीं तय कर पाई थी तो क्या इसका ये मतलब समझा जाए की असुका के साथ कोई भी सुपरस्टार मुकाबला करने के लिए तैयार नहीं था।

Quick Links