WWE SmackDown प्रीव्यू: 18 दिसंबर, 2018

Enter caption

WWE TLC के बाद स्मैकडाउन के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी होंगी। इस बार के स्मैकडाउन लाइव में TLC पे-पर-व्यू में हुई कई चीजों का काफी असर पड़ सकता है। स्मैकडाउन के लिए पहले से ही WWE द्वारा मैचों और सैगमेंट्स की घोषणा कर दी गई है।

Ad

विमेंस डिवीजन पर सभी की नजरें रहेंगी। असुका नई स्मैकडाउन की चैंपियन बन गई है। अब उनकी कहानी शुरू हो गई है। रोंडा राउजी के कारण शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच टीएलसी में हार गई। अब इन दोनों का रिएक्शन रोंडा के लिए क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। डेनियल ब्रायन क्या आगे भी अपने खतरनाक रूप को जारी ऱखेंंगे? ये सबसे बड़ा सवाल होगा। द बार टैग टीम चैंपियन फिर से बन गए है। अब इन्हें रोकने कौन आएगा?

आइए नजर डालते हैं कि स्मैकडाउन में क्या-क्या खास होने वाला है:

असुका की कहानी होगी शुरू

Enter caption

असुका ने टीएलसी में शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच को हराकर सभी को चौंका दिया। रोंडा राउजी ने दखलअंदाजी की जिसके बाद असुका चैंपियन बन गई है। अब यहां से उनकी कहानी शुरू हो जाएगी। अब आगे उन्हें कौन चैलेंज देगा ये सबसे बड़ी बात हैं।

Ad

Get WWE News in Hindi Here

बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर किस अंदाज में रोंडा राउजी को जवाब देंगी

Enter caption

टीएलसी में क्या हुआ ये सभी को पता है। रोंडा राउजी ने बीच में आकर दखलअंदाजी की और लैडर से शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच को धक्का दे दिया। अब इस हफ्ते स्मैकडाउन में ये दोनों काफी गुस्से में होंगी। लेकिन इनका रिएक्शन फैंस देखना चाहेंगे। क्योंकि रोंडा राउजी के साथ इनकी स्टोरीलाइन शुरू हो सकती हैं।

Ad

डेनियल ब्रायन का खतरनाक रूप जारी रहेगा

Enter caption

डेनिल ब्रायन अब बदल कर न्यू डेनियल ब्रायन हो गए है। उन्हें रोकना नामुमकिन लग रहा है। एजे स्टाइल्स लगातार हार रहे है। क्या डेनियल ब्रायन को एजे स्टाइल्स रोक पाएंगे ये स्मैकडाउन में देखने को मिलेगा?

Ad

कोई द बार को रोक पाएगा?

Enter caption
Enter caption

टीएलसी में भी द बार ने द उसोज और न्यू डे को हराकर अपनी टैग टीम चैंंपियनशिप डिफेंड कर ली है। लगातार चैंपियनशिप उनके पास ही है। उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा है। मैच दर मैच हमेशा द बार का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अब उन्हें रोकने कौन आएगा ये सबसे बड़ा सवाल है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications