WWE TLC के बाद स्मैकडाउन के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी होंगी। इस बार के स्मैकडाउन लाइव में TLC पे-पर-व्यू में हुई कई चीजों का काफी असर पड़ सकता है। स्मैकडाउन के लिए पहले से ही WWE द्वारा मैचों और सैगमेंट्स की घोषणा कर दी गई है।विमेंस डिवीजन पर सभी की नजरें रहेंगी। असुका नई स्मैकडाउन की चैंपियन बन गई है। अब उनकी कहानी शुरू हो गई है। रोंडा राउजी के कारण शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच टीएलसी में हार गई। अब इन दोनों का रिएक्शन रोंडा के लिए क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। डेनियल ब्रायन क्या आगे भी अपने खतरनाक रूप को जारी ऱखेंंगे? ये सबसे बड़ा सवाल होगा। द बार टैग टीम चैंपियन फिर से बन गए है। अब इन्हें रोकने कौन आएगा?आइए नजर डालते हैं कि स्मैकडाउन में क्या-क्या खास होने वाला है:असुका की कहानी होगी शुरूअसुका ने टीएलसी में शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच को हराकर सभी को चौंका दिया। रोंडा राउजी ने दखलअंदाजी की जिसके बाद असुका चैंपियन बन गई है। अब यहां से उनकी कहानी शुरू हो जाएगी। अब आगे उन्हें कौन चैलेंज देगा ये सबसे बड़ी बात हैं।Get WWE News in Hindi Here